नदी में नहाते हुए हुडदंग मचा रहे 35 हुडदंगियों के विरुद्व पुलिस ने की कार्यवाही,10 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही

ख़बर शेयर करें -

हुडदंग व किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से नैनीताल पुलिस की कार्यवाही जारी

नदी में नहाते हुए हुडदंग मचा रहे 35 लोगों के विरुद्ध काठगोदाम पुलिस ने “ऑपरेशन मर्यादा” के अंतर्गत की कार्यवाही

10 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही

प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद के सार्वजनिक स्थान एवं नदी में नहाने के साथ साथ हुड़दंग मचाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश पर आज दिनांक 26/05/2024 को काठगोदाम पुलिस द्वारा क्षेत्र में काठगोदाम क्षेत्र में चित्रशिला घाट के पास रानीबाग और HMT लमजाला के पास नदी में नहाने गए व्यक्तियों द्वारा हुड़दंग मचाने पर “ऑपरेशन मर्यादा” के अंतर्गत कार्यवाही की गई है। 

यह भी पढ़ें 👉  हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान की सशक्त अभिव्यक्ति: मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

नदी में नहा रहे एवं हुड़दंग मचा रहे 35 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई। जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।      

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा-2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा; अब तक 50.56 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 66.07 लाख पंजीकरण

साथ ही उत्पात मचाने वालों के 10 दोपहिया वाहनों के मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्यवाही की गई है।सभी को भविष्य में इस तरह के कृत्य ना करने की सख्त हिदायत दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन 1905 और जनहित से जुड़े कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा: सीएम धामी ने दिए सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद खुद करेंगे औचक निरीक्षण

पुलिस टीम-SO विमल मिश्रा,SI फ़िरोज़ आलम,ASI अरविंद सिंह,कानि0 उमेश प्रसाद,कानि0 करतार सिंह,म0कानि0 शीला कुंवर,म0का0इंदु जलाल,कानि0 महेश बृजवाल,कानि0 चिंटू कुमार मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT