बिग ब्रेकिंग:-यहाँ गंगा नदी में नहाते समय असंतुलित होने से नदी के तेज बहाव की चपेट में आने से लापता हुआ गाइड,SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन

ख़बर शेयर करें -

शिवपुरी, ऋषिकेश में नदी में डूबा युवक, SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन

रविवार को SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि शिवपुरी, ऋषिकेश में वशिष्ट गुफा के पास एक युवक नदी में डूब गया है।

उक्त सूचना पर पोस्ट ब्यासी से HC मनीष रौतेला के हमराह SDRF टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा उत्साह; मंत्रीगणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

घटनास्थल पर पहुँचकर SDRF टीम को ज्ञात हुआ कि डूबने वाला युवक ईशान, 23 वर्ष, निवासी – लखनऊ, जोकि यहाँ एक गाइड का कार्य करता है और भंडारी स्विस कॉटेज योग विद्या मंदिर तपोवन से अपने साथ टूरिस्ट को लेकर वशिष्ट गुफा आया था।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से की मुलाकात; मुख्य सचिव बोले—'सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, मेहनत का कोई विकल्प नहीं'

वशिष्ठ गुफा के पास गंगा नदी में नहाते समय असंतुलित होने से नदी के तेज बहाव की चपेट में आने से लापता हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांग बच्चों के बीच सादगी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मनाया अपना जन्मदिन; केक काटकर साझा कीं खुशियां

SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर सभी संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग की जा रही है व प्रभावी सर्च हेतु एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला से डीप डाइविंग टीम भी मौके पर पहुंच गई है।

Ad_RCHMCT