उत्तराखंड में मौसम का बड़ा बदलाव! बारिश और भारी बर्फबारी का अलर्ट

ख़बर शेयर करें -

 उत्तराखंड में लंबे इंतजार के बाद मौसम को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। मौसम विभाग ने 22 जनवरी की रात से राज्य के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है और इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, 22 जनवरी की रात और 23 जनवरी को 2800 मीटर और उससे ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी होगी। मैदानी जिलों जैसे देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में तेज बारिश, गरज-चमक और आंधी-तूफान की संभावना है। 24 जनवरी को भी पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में नीट परीक्षा की तैयारियां पूरी: 11 केंद्रों पर 3874 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

विशेषज्ञों ने बताया कि यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण होगा, जो 22 जनवरी की रात से सक्रिय होकर 24 जनवरी दोपहर तक असर बनाए रखेगा। इस दौरान ऊपरी वायुमंडल में चक्रवाती हवाओं के साथ अरब सागर से नमी का प्रवाह उत्तर-पश्चिम भारत में पहुंचेगा, जिससे प्रदेश में मौसम और बिगड़ सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में शोक की लहर: पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूड़ी और पद्मश्री जसपाल राणा के निधन पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

सबसे अधिक प्रभावित जिलों में चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग शामिल हैं, जहां भारी बर्फबारी की संभावना है। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में तेज बारिश और आंधी-तूफान का खतरा बना रहेगा।

मौसम विभाग ने राज्य सरकार को स्नो क्लियरेंस मशीन तैनात करने की सलाह दी है और पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है। विभाग ने कहा कि दिसंबर और जनवरी में बारिश और बर्फबारी न होने से किसानों और पर्यटन पर असर पड़ा था, लेकिन आने वाले दिनों में मौसम से राहत मिलने की उम्मीद है।

Ad_RCHMCT