बड़ी खबर-ट्रॉली से नदी पार करते समय बीच धार में फंसा युवक, Uttrakhand SDRF का साहसिक रेस्क्यू, सुरक्षित बाहर निकाला गया, video

ख़बर शेयर करें -

जनपद रुद्रप्रयाग- अगस्त्यमुनि में ट्रॉली से नदी पार करते समय बीच धार में फंसे युवक का SDRF उत्तराखंड पुलिस द्वारा साहसिक रेस्क्यू, सुरक्षित बाहर निकाला गया

दिनांक 07 नवंबर 2024 को आपदा कंट्रोल रूम, रुद्रप्रयाग से SDRF को सूचित किया गया कि अगस्त्यमुनि के समीप मंदाकिनी नदी पार करते समय ट्रॉली में एक युवक बीच धारा में फंस गया है। उसे सुरक्षित निकालने हेतु SDRF टीम की त्वरित आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में थारू जनजाति संवाद कार्यक्रम: सीएम धामी ने एवरेस्ट विजेताओं को किया सम्मानित; जनजातीय समाज के विकास के लिए योजनाओं का रखा लेखा-जोखा

इस सूचना पर उप निरीक्षक आशीष डिमरी के नेतृत्व में SDRF की कुशल टीम तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई। युवक अगस्त्यमुनि से ट्रॉली द्वारा मंदाकिनी नदी पार कर रहा था, तभी अचानक तकनीकी खराबी के चलते ट्रॉली बीच धारा में अटक गई और युवक उसमें फंसा रह गया।

यह भी पढ़ें 👉  खैनूरी गांव की क्षतिग्रस्त सड़क का सीएम धामी ने लिया तत्काल संज्ञान; चमोली प्रशासन को शीघ्र मार्ग सुचारु करने के दिए सख्त निर्देश

SDRF टीम द्वारा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA), स्थानीय पुलिस और अग्निशमन सेवा के साथ समन्वय करते हुए एक संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया गया। टीम ने कुशलतापूर्वक रोप रिवर क्रॉसिंग तकनीक का उपयोग कर युवक तक पहुंच बनाई और उसे सुरक्षित किनारे पर लाया।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई! पुराने गोदाम में चल रहे जुए के फड़ का भंडाफोड़, 13 गिरफ्तार

रेस्क्यू किए गए युवक का विवरण:
नाम: योगेंद्र सिंह
पता: ग्राम- चाका, जनपद रुद्रप्रयाग

Ad_RCHMCT