बड़ी खबर-(रामनगर) राष्ट्रीय खेलों में महिला खो-खो प्रतियोगिता हेतु भारती और निशा हुए चयनित

ख़बर शेयर करें -

रामनगर-पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर की दो छात्राएं भारती गिरी और निशा मेहरा 38वें राष्ट्रीय  खेल प्रतियोगिता में खो-खो टीम के लिए चयनित हो चुकी है।क्रीड़ा प्रभारी डॉ. योगेश चंद्रा ने बताया कि दोनों छात्राएं हल्द्वानी गौलापार स्टेडियम में आयोजित होने वाली 38वें राष्ट्रीय खेल की महिला खो-खो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा उत्साह; मंत्रीगणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

इस उपलब्धि पर प्राचार्य प्रो.एम.सी.पाण्डे, क्रीड़ा प्रभारी डॉ.योगेश चन्द्रा सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। भारती एवं निशा दोनों बी.ए.तृतीय सेमेस्टर की छात्राएं है।बता दें कि 38वें राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र बिट्टू राजपूत वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से की मुलाकात; मुख्य सचिव बोले—'सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, मेहनत का कोई विकल्प नहीं'

विद्यार्थियों की प्रतिभागिता से महाविद्यालय के प्राध्यापकों, शिक्षणेत्तर कार्मिकों सहित समस्त छात्र छात्राओं में खुशी की लहर है।

Ad_RCHMCT