बड़ी खबर- प्रदेश के ग्रीष्मकालीन राजधानी में होगा बजट सत्र, ऐसे भेजे अपने सुझाव

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड की बड़ी खबर राज्य में बजट सत्र को लेकर गैरसैंण से सामने आ रही है। बजट सत्र प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में होगा। बजट तैयार करने के लिए सरकार ने लोगों से 27 फरवरी तक सुझाव मांगे हैं।

प्रदेश के वित्त मंत्री ने बताया कि इसके लिए व्हाट्सएप या ई-मेल के जरिए लोग अपने सुझाव भेज सकते हैं।


बजट पर सभी की नजरें टिकी हुई है। वित्त मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल ने बजट को लेकर जानकारी दी की बजट सत्र ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में होगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 'वन डिस्ट्रिक्ट-वन फेस्टिवल' और निर्यात संवर्धन पर मुख्य सचिव सख्त: मेलों को मिलेगी वैश्विक ब्रांडिंग, प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में बनेगी स्थायी समिति

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि बजट के लिए लोगों से सुझाव भी मांगे जा रहे हैं।लोग अपने सुझाव 27 फरवरी तक व्हाट्सएप या ई-मेल के जरिए भेज सकते हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य की बेहतरी से जुड़े हुए सुझावों को बजट में शामिल किया जाएगा।


वित्त मंत्री ने बताया कि बजट को लेकर आम जनता से सुझाव मांगे गए हैं। लोग अपने सुझावों को व्हाट्सएप या ई-मेल के जरिए हमें भेज सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रोपवे परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सख्त: 09 नवंबर राज्य स्थापना दिवस तक धरातल पर दिखें कार्य; 15 दिन में मांगी प्रगति रिपोर्ट

इसके साथ ही बजट को लेकर कारोबारियों और उद्यमियों से भी सुझाव लिए जाएंगे।

इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों से भी बजट को लेकर संवाद किया जाएगा।

और इस संवाद के जरिए उनसे भी सुझाव लिए जाएंगे।

वित्त मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल ने बताया कि उत्तराखंड को जबल इंजन की सरकार का लाभ मिल रहा है। और केंद्रीय बजट में भी उत्तराखंड का ध्यान रखा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में पीएनजी पाइपलाइन विस्तार की समीक्षा: कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में कार्य पूरे करने और स्पष्ट भूमि नीति बनाने के निर्देश

इस बार के बजट में किए गए प्रावधानों से प्रदेश को विशेष लाभ मिलेगा।

इसके साथ ही केंद्रीय करों में राज्य का अंश 25 प्रतिशत तक बढ़ गया है।

इस वर्ष केंद्रीय करों में राज्य का अंश 11428 है जो कि गत वर्ष9130 था।

Ad_RCHMCT