बड़ी खबर-चंपावत विधानसभा उपचुनाव की धोषणा,इस दिन पड़ेंगे वोट,CM धामी होंगे भाजपा प्रत्याशी,पढ़िये पूरा नोटिफिकेशन।।

ख़बर शेयर करें -

बड़ी खबर-चंपावत विधानसभा उपचुनाव की धोषणा,इस दिन पड़ेंगे वोट,CM धामी होंगे भाजपा प्रत्याशी,पढ़िये पूरा कार्यक्रम।।

भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तराखंड राज्य के चंपावत विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

उत्तराखंड राज्य के चंपावत विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है जिसके लिए भारत निर्वाचन आयोग ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  'विश्व बाघ दिवस' पर सीएम धामी का आह्वान: जनभागीदारी से ही प्लास्टिक मुक्त बनेगा उत्तराखंड; बाघ आधारित चित्र एवं पोस्टकार्ड का विमोचन

जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार 4 मई को चुनाव संबंधी नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। लिहाजा 11 मई को नॉमिनेशन भरा जाएगा।

12 मई को नॉमिनेशन की स्क्रूटनी की जाएगी। इसके साथ ही 16 मई को नॉमिनेशन वापसी की अंतिम तिथि रखी गई है। 31 मई को मतदान होंगे तो वही 3 जून को मतगणना की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  आँचल दुग्ध संघ में श्रद्धांजलि सभा: पूर्व प्रशासक के पिता स्वर्गीय हिम्मत सिंह बिष्ट के निधन पर जताया गहरा शोक

आपको बता दें कि 2022 के विधानसभा चुनाव मे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा विधानसभा सीट से चुनाव हार गए थे।

लेकिन फिर भी उन्हें मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद किसी विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़कर विधानसभा की सदस्यता लेनी अनिवार्य थी। जिसके लिए चंपावत विधानसभा सीट से विधायक कैलाश गहतोड़ी ने मुख्यमंत्री के उपचुनाव के लिए विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  हरित विकास का मॉडल बनेगा उत्तराखंड: 'स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति' के तहत लाभार्थियों को सब्सिडी चेक वितरित; सीएम धामी ने 11 वाहनों को दिखाई हरी झंडी

ऐसे में अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा पार्टी की ओर से चंपावत विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में प्रत्याशी होंगे।

Ad_RCHMCT