नैनीताल-कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत ने मॉल रोड नैनीताल का किया निरीक्षण,सफाई व्यवस्था सही न पाए जाने पर जताई नाराजगी,अधिशासी अधिकारी को दी चेतावनी।।

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल-कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत ने मॉल रोड नैनीताल का किया निरीक्षण,सफाई व्यवस्था सही न पाए जाने पर जताई नाराजगी,अधिशासी अधिकारी को दी चेतावनी।।

नैनीताल-सोमवार को कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत ने तल्लीताल से मल्लीताल, मॉल रोड नैनीताल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पर्यटकों का हब नैनीताल की मॉल रोड, तल्ली व मल्लीताल में पालिका की यथोचित सफाई व्यवस्था न पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिशासी अधिकारी को चेतावनी जारी करते हुए सफाई

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होगा 'सेवा संकल्प अभियान': सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की घोषणा; 'विकसित भारत 2047' से जुड़ेंगे नागरिक

अभियान चलाकर सफाई कराने, यत्र तत्र पड़ी निर्माण सामग्री को 48 घण्टे के भीतर हटाने, नालों की सफाई करने के निर्देश दिए।

माल रोड में पर्यटकों द्वारा किराये पर साइकिल/बाइक का संचालन किया जाता है किंतु कतिपय के पास वैध लाइसेंस नही है, इस सम्बंध में आरटीओ को जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': सीएम धामी ने छात्रों से किया सीधा संवाद; बोले—'नौकरी खोजने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा'

नगर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने हेतु संयुक्त मजिस्ट्रेट,आरटीओ व ईओ को स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका नैनीताल आदि मौजूद थे।

Ad_RCHMCT