उत्तराखंड-(BREAKING) सुबह-सुबह वाहन छोटा हाथी गिरा गहरी खाई मे 1 की मौत 3 घायल।।

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड-(BREAKING) सुबह-सुबह वाहन छोटा हाथी गिरा गहरी खाई मे 1 की मौत 3 घायल।।

उत्तरकाशी – नाकुरी में खाई में गिरा वाहन एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने किया सफल रेस्क्यू।

राज्य में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं कभी तराई तो कभी पहाड़ से दुखद खबर सामने आ रही है ताजा मामला

आज दिनांक 03 मई 2022 को प्रातः 0430 बजे, जिला नियंत्रण कक्ष उत्तरकाशी द्वारा अवगत कराया गया कि नाकुरी नामक स्थान पर एक वाहन खाई में गिर गया है। जिसकी सर्चिग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत काठगोदाम पुलिस की सख्त कार्रवाई: अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे 02 वारंटी गिरफ्तार

उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट उजेली से मुख्य आरक्षी भरत सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।

एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन छोटा हाथी नंबर UK10CA1137 है। जिसमे 05 लोग सवार थे।

जो कि बोन गांव में हुए शादी समारोह से मालती गांव की ओर जा रहे थे। नाकुरी नामक स्थान पर वाहन अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में गिर गया। जिसमे 03 लोग घायल हो गए ।एक युवक स्वत: ही खाई से ऊपर आ गया व 01 युवक की मौके पर मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 24 नवंबर से 3 दिसंबर तक सजेगा राष्ट्रीय स्तरीय सरस मेला: 250 स्टालों पर दिखेगी देशभर के उत्पादों की झलक

एसडीआरएफ टीम द्वारा घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया व सर्वप्रथम प्राथमिक उपचार देकर 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा गया तथा उसके उपरांत मृत युवक के शव को बरामद कर मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध गतिविधियों पर पुलिस का कड़ा प्रहार: काशीपुर में गड्ढा कॉलोनी स्थित जुए के अड्डे का भंडाफोड़, 12 लोग दबोचे

घायलों के नाम : –

  1. राजवीर पुत्र जयवीर बिष्ट उम्र 30 वर्ष निवासी मालती उत्तरकाशी।
  2. इमरान पुत्र दलवीर निवासी मालती उत्तरकाशी।
  3. जितेंद्र सिंह पुत्र भूपेंद्र सिंह निवासी मालती उत्तरकाशी।

मृतक का नाम :-

  1. अरविंद रावत पुत्र ज्ञानेंद्र उम्र 30 वर्ष निवासी मालती उत्तरकाशी।

एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम में मुख्य आरक्षी भरत रावत, आरक्षी श्रीकांत नोटियाल, सुनील, बलवंत, जसवेंद्र, कृष्णापाल, शीशपाल, पैरामेडिक्स आशीष, उपनल चालक सुमित नोटियाल शामिल रहे।

Ad_RCHMCT