बड़ी खबर-गौरीकुण्ड क्षेत्रान्तर्गत घटित दर्दनाक हादसे मे लापता लोगों की खोजबीन को निरन्तर चल रहा सर्च अभियान,अभियान में ड्रोन व खोजी श्वान दस्ते की भी ली जा रही मदद,देखिये वीडियो

ख़बर शेयर करें -

दिनांक 03/04 अगस्त 2023 की रात्रि को गौरीकुण्ड डाट पुलिया के समीप हुए भूस्खलन के उपरान्त लापता लोगों की खोजबीन हेतु घटना की तिथि से निरन्तर युद्धस्तर पर सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

जिला पुलिस, जिला आपदा प्रबन्धन विभाग, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, डीडीआरएफ, जल पुलिस, फायर सर्विस के द्वारा घटनास्थल सहित जनपद के हरेक क्षेत्र में मन्दाकिनी नदी के किनारे, संगम से लेकर अलकनन्दा नदी के किनारे व नदी के अन्दर विभिन्न स्थानों पर बनें भंवरों में ढूंढखोज की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षित दीपावली, सजग नैनीताल पुलिस: बाजारों से लेकर रेलवे स्टेशन तक सघन गश्त और चेकिंग तेज

कुछेक स्थान जहॉं पर पहुंचना सम्भव नहीं, ऐसे स्थानों पर ड्रोन की मदद से तलाश की जा रही है। घटनास्थल पर मिली सामग्री, कपड़ों व अन्य अवशेषों के आधार पर खोजी श्वान (ट्रैकर डॉग) दस्ते की सहायता से भी निरन्तर सर्च अभियान जारी है। सभी टीमों के सदस्यों द्वारा आपसी समन्वय के साथ इस अभियान में अपना योगदान दिया जा रहा है।

Ad_RCHMCT