बड़ी खबर-(देहरादून) अवैध अतिक्रमण पर जिला प्रशासन का चला बुलडोजर, मजार सहित यहाँ अतिक्रमण ध्वस्त

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal dehradun-

शहर के बीचो-बीच एनआईवीएच जैसे बड़े संस्थान में दृष्टिबाधितों  का वर्षों से रास्ता रोके खड़ा था अतिक्रमण; जिला प्रशासन किया ध्वस्त

एनआईवीएच की भूमि पर अतिक्रमण को डीएम ने एक ही झटके में कराया ध्वस्त

Corbetthalchal देहरादून- जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशन में इन दिनों जिला प्रशासन देहरादून द्वारा सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है। जिलाधिकारी ने संज्ञान में आते एनआईवीएच में अतिक्रमण कर बनाई गई मजार को एक ही झटके में ध्वस्त कर दिया गया है।  

यह भी पढ़ें 👉  उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के दो अधिकारी सम्मानित: डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक, एसपी हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल

शहर के बीचो-बीच बड़े संस्थान में दृष्टिबाधितों का रास्ता रोके खड़े निर्माण को आज जिला प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया है। एनआईवीएच जहां दृष्टिबाधित बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। बच्चों हेतु बनाए गए पार्क के भीतर अतिक्रमण की शिकायत प्राप्त हुई जिस पर जिलाधिकारी ने तत्काल नियत प्रक्रिया के तहत् कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षित दीपावली, सजग नैनीताल पुलिस: बाजारों से लेकर रेलवे स्टेशन तक सघन गश्त और चेकिंग तेज

जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिंह एवं उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरि के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम द्वारा अतिक्रमण को ध्वस्त करने की कार्यवाही कर दी गई। इन दिनों जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण पर सख्त रूख अपनाते हुए ध्वस्तीकरण कार्यवाही की जा रही है।

Ad_RCHMCT