Uttarakhand weather-आज देहरादून समेत 5 जिलों में अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी, प्रशासन सतर्क

ख़बर शेयर करें -

📍 देहरादून– मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी ताज़ा पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में कल हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

🔶 चेतावनी जारी
देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं बहुत भारी वर्षा के साथ अत्यंत तीव्र वर्षा की संभावना जताई गई है। इन स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिरने की चेतावनी भी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक और हाइक मार्गों की होगी GPS/GIS मैपिंग: मुख्यमंत्री ने अभियान दल को किया रवाना

🟡 शेष पर्वतीय जिलों और ऊधम सिंह नगर में भी कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।

⚠️ पूरे उत्तराखंड में तीव्र से अत्यंत तीव्र वर्षा के साथ बिजली गिरने की घटनाएँ हो सकती हैं। स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहने और आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुकेश बोरा की पहल रंग लाई: पशु आहार दर वृद्धि का आदेश स्थगित, दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार

🌦️ देहरादून के लिए पूर्वानुमान:
आसमान आमतौर पर बादलों से घिरा रहेगा। हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारों के एक-दो दौर हो सकते हैं। कुछ इलाकों में बारिश तेज़ हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 18 सितंबर को 140 चयनित छात्रों से सीधा संवाद करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी; सौंपेंगे 'सपनों के उत्तराखंड' की विजन रिपोर्ट

🌡️ अधिकतम तापमान: 32°C | न्यूनतम तापमान: 24°C

Ad_RCHMCT