बड़ी खबर-(देहरादून) इस विभाग मे आउटससोर्स से होगी 1556 युवाओं की भर्ती

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal देहरादून-सूबे के विद्यालयी शिक्षा विभाग में सैकड़ों युवाओं को जल्द रोजगार के अवसर मिलने जा रहे हैं। विभाग शीघ्र ही समग्र शिक्षा के तहत स्वीकृत संविदा के 1556 पदों को आउटसोर्स के माध्यम से भरेगा। इस संबंध में विभागीय मंत्री ने अधिकारियों को एक माह के भीतर भर्ती करने के निर्देश दिये हैं।

विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने आज अपने शासकीय आवास पर समग्र शिक्षा के तहत स्वीकृत संविदा के पदों पर भर्ती को लेकर समीक्षा बैठक ली। मीडिया को जारी बयान में उन्होंने बताया कि प्रदेश में शैक्षणिक गतिविधियों में सुधार एवं गुणवत्ता के दृष्टिगत समग्र शिक्षा के तहत रिक्त पदों को शीघ्र भरा जायेगा, जिसके लिये प्रयाग पोर्टल के माध्यम से आउटसोर्स एजेंसी का चयन कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा कैंप कार्यालय में सीएम धामी ने सुनीं जनसमस्याएं: त्वरित समाधान के दिए निर्देश; दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को बांटे सहायक उपकरण

राज्य समग्र शिक्षा परियोजना के अंतर्गत प्रदेश में भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित विभिन्न संवर्ग के कुल 1556 पद स्वीकृत हैं, जिनमें 161 विशेष शिक्षक, 324 लेखाकार कम सपोटिंग स्टॉफ, 95 कैरियर काउंसलर तथा विद्या समीक्षा केन्द्र के 18 पद सहित मनोविज्ञानी, मैनेजर आईसीटी व मैनेजर ट्रेनिंग के एक-एक पद शामिल है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सेवक सदन में सीएम धामी ने सुनीं जन समस्याएं: त्वरित निस्तारण के सख्त निर्देश; चारधाम यात्रा के सफल संचालन और बुग्याल नीति पर जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार

इन सभी पदों पर आउटसोर्स के माध्यम से युवाओं को मैरिट के आधार पर  भर्ती किया जायेगा। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को एक माह के भीतर भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दे दिये गये हैं। विभागीय मंत्री ने बताया कि समग्र शिक्षा के अंतर्गत बीआरपी-सीआरपी के 955 पदों पर भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण में है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2025 के दृष्टिगत राज्य में लागू आदर्श आचार संहिता समाप्त होते ही चयनित युवाओं को तैनाती दे दी जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेमचंद की जयंती और शहीद ऊधमसिंह के शहादत दिवस पर ढेला, पवलगढ़, भलोन और रामनगर के स्कूलों में विविध कार्यक्रम आयोजित

  इसके लिये आउटसोर्स एजेन्सी को काउन्सिलिंग प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से सम्पादित करने, चयनित अभ्यर्थियों को उनके मण्डल व गृह विकासखण्ड के अनुरूप तैनाती में वरीयता देने के निर्देश दिये गये हैं। 

बैठक में सुश्री दीप्ति सिंह, राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा उत्तराखण्ड, कुलदीप गैरोला, अपर राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा उत्तराखण्ड, अजीत भण्डारी, उप राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा उत्तराखण्ड, भगवती प्रसाद मैन्दोली, स्टॉफ आफिसर, समग्र शिक्षा उत्तराखण्ड तथा चयनित आउटसोर्स एजेंसी के प्रतिनिधि मोर सिंह व हरिओम उपस्थित रहे।

Ad_RCHMCT