बड़ी खबर-(देहरादून) भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट को लेकर जिलाधिकारियों को दिये निर्देश

ख़बर शेयर करें -

corbetthalchal uttarakhand weather

उत्तराखण्ड में भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 05 जनपदों में ऑरेंज अलर्ट के दृष्टिगत सावधानी बरतने के संबंध में।

महोदया / महोदय,

उपरोक्त विषय के संबंध में यह अवगत कराना है कि निदेशक, भारत मौसम विज्ञान देहरादून के द्वारा दिनांक 16.07.2025 को प्रातः 09:30 बजे, जारी पूर्वानुमान के अनुसार-

विभाग दिनांक 16.07.2025 से 17.07.2025 तक राज्य के देहरादून, टिहरी, नैनीताल, रूद्रप्रयाग एवं बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा/ गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना है (ऑरेंज अलर्ट)।

इस सम्बन्ध में मुझे यह कहने का निदेश हुआ है कि कृपया अपने नियंत्रणाधीन जनपद में निम्न सावधानियों सुनिश्चित करने का कष्ट करें:-

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर महिला की फोटो पर अश्लील टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

1-प्रत्येक स्तर पर तत्परता एवं सुरक्षा बनाये रखते हुए आवागमन में नियंत्रण बरता जाय।

2. किसी भी आपदा/दुर्घटना की स्थिति में त्वरित स्थलीय कार्यवाही करते हुए सूचनाओं का तत्काल आदान-प्रदान किया जाय।

3 आपदा प्रबन्धन IRS प्रणाली के नामित समस्त अधिकारी एवं विभागीय नोडल अधिकारी हाई अलर्ट में रहेंगे।

4 NH PWD PMGSY, ADB, BRO, WB, CPWD आदि किसी भी मोटर मार्ग के बाधित होने की दशा में उसे तत्काल खुलवाना सुनिश्चित करेंगे।

5 समस्त राजस्व उपनिरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी अपने तैनाती क्षेत्रों में बन रहग

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन 1905 और जनहित से जुड़े कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा: सीएम धामी ने दिए सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद खुद करेंगे औचक निरीक्षण

6. समस्त चौकी/थाने भी आपदा सम्बन्धी उपकरणों एवं वायरलैस सैट आदि सहित हाई अलर्ट में रहेग

7 . उक्त अवधि में किसी भी अधिकारी/कर्मचारी के मोबाईल फोन स्विच ऑफ नहीं रहेंगे।

8 अधिकारीगण बरसाती, छाता, दार्च, हैलमेट तथा कुछ आवश्यक उपकरण एवं सामग्री अपने

वाहनों में अपने स्तर से रखने हेतु उचित कार्यवाही करेंगे।

9. उक्त अवधि में लागी के फंसे होने की स्थिति पर खादय सामग्री व मेडिकल की व्यवस्था की जाय।

10. विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत विद्यालयों में सावधानी बरती जाय।

11. असामान्य मौसम, भारी वर्षा की चेतावनियों के दौरान उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों के आवागमन को अनुमति न दी जाय।

यह भी पढ़ें 👉  हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान की सशक्त अभिव्यक्ति: मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

12. सम्बन्धित जनपद के जिला सूचना अधिकारी उक्त चेतावनी / सूचना को आम जनमानस तक दृश्य एवं प्रिन्ट मीडिया से प्रसारित करना सुनिश्चित करेंगे व आम जनमानस को सूचित किया जाये कि वह इस अवधि में अनावश्यक घर से बाहर न निकले।

13. भू-स्खलन के लिए संवेदनशील मार्गों पर पहले से ही उपकरणों की उचित व्यवस्था करना सुनिश्चित करें।

14. समस्त सम्बन्धित अधिकारी किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना SEOC/ राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष के फोन नम्बरों 0135-2710335, 0135-2710334, टोल फ्री नं0 1070, 112, 9058441404 एवं 8218867005 पर तत्काल उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करेंगे।

Ad_RCHMCT