बड़ी खबर- रामनगर मे नशीले इंजेक्शनों के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

corbetthalchal.in

प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के अंतर्गत युवाओं को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सभी थाना प्रभारी को कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

कोतवाली रामनगर

अरुण सैनी प्रभारी निरीक्षक रामनगर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान अजय थापा पुत्र खड़क सिंह निवासी काली बस्ती चिलकिया थाना रामनगर नैनीताल को नहर स्थित आम लीची के बगीचे से 20 नशीले इन्जेक्शनो के साथ गिरफ्तार किया गया।
उक्त के विरुद्ध थाने में धारा-8/22 NDPS ACT के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

बरामदगी- 10 इंजेक्शन Buprenorphi pheniramaine व 10 इंजेक्शन Avil कुल 20 नशीले इन्जेक्शन
गिरफ्तारी टीम-उ0नि नीरज चौहान कोतवाली रामनगर,हेड कानि0 नसीम अहमद,कानि0 प्रयाग,बिजेन्द्र गौतम

Ad_RCHMCT