बड़ी खबर- हल्द्वानी में दवा व्यवसाई के ‌निवास पर ईडी की छापा मार कार्रवाई

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में ईडी की बड़ी कार्रवाई हुई है। देहरादून से पहुंची ईडी की टीम ने यहां तिकोनिया स्थित दवा कारोबारी बनमीत नरूला के आवास पर छापा मारा है। इससे हड़कंप मचा हजुआ है।

जानकारी के अनुसार बनमीत नरूला को कुछ दिन पहले वॉशिंगटन डीसी डार्क वेब के माध्यम से दवाओं की कालाबाजारी करने के आरोप में 7 साल की सजा सुनाई गई थी। बनमीत ने अपने गुनाह को भी कबूला था। वहीं इसी मामले में शुक्रवार को देहरादून ईडी की टीम ने बनमीत के घर में छापा मारा है।

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी में बाइक और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत, राह से गुजर रहे एसपी सिटी ने तत्परता दिखा घायल को भेजा अस्पताल

बता दे की बनमीत का घर हल्द्वानी स्थित तिकोनिया में है जहां ईडी ने छापा मारा। बनमीत 15 करोड डॉलर का मालिक है। वह अमेरिका में नशे का धंधा करता है। बनमीत ने इंग्लैंड में रहते हुए विश्व की सबसे बड़ी ताकत अमेरिका के 50 राज्यों में डार्क वेब के माध्यम से अपना जाल फैलाया और प्रतिबंधित दावों और ड्रग्स का भी जाल फैला दिया।

यह भी पढ़ें 👉  पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक को और अधिक सुरक्षित एवं पर्यटक-अनुकूल बनाने के लिए प्रतिबद्ध जिला प्रशासन, डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

उत्तराखंड पुलिस अब इसकी जांच में जुटी है। वहीं आज हल्द्वानी शहर में बनमित के घर में ईडी का छापा पड़ा इस मामले में इस मामले में अभी जानकारी आनी बाकी है। आज सुबह 6:00 अचानक जब आठ गाड़ियां गली में रुकी तो स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। बता दे कि जिस घर में ईडी ने छापेमारी की है वह पूर्व मिस इंडिया डॉक्टर अमित प्रीत का भी घर है।

Ad_RCHMCT