देहरादून-(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ी अपडेट

ख़बर शेयर करें -

देहरादून-एतद्वारा सूचित किया जाता है कि विज्ञापन संख्याः A-3/DE(Principal) (मा०शि०) / S-1/2024, दिनांक 11.03.2024 के सापेक्ष मा० उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय में योजित विभिन्न रिट याचिकाओं में मा० उच्च न्यायालय द्वारा अधिकतम आयुसीमा 50 वर्ष (आयु गणना की विनिश्चायक तिथि 01 जुलाई 2024) को पार करने वाले याचीगण को आवेदन करने के अंतरिम आदेश पारित किये गये है।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 18 सितंबर को 140 चयनित छात्रों से सीधा संवाद करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी; सौंपेंगे 'सपनों के उत्तराखंड' की विजन रिपोर्ट

उपरोक्त के अनुपालन में प्रश्नगत विज्ञापन के सापेक्ष आवेदन किए जाने हेतु याचीगण को उनके द्वारा उपलब्ध करायी गयी सूचना (मो० न०/ ई-मेल) पर लिंक प्रेषित किया जा रहा है, जिसके सापेक्ष याचीगण दिनांक 26.04.2024 से दिनांक 02.05.2024 तक आवेदन कर सकते है। जिन याचीगण को लिंक के माध्यम से आवेदन करने में समस्या हो, वे मा० उच्च न्यायालय द्वारा उनके पक्ष में पारित आदेश की प्रमाणित प्रति के साथ आयोग कार्यालय के आई०टी अनुभाग में दिनांक 29.04.2024 से 02.05.2024 तक व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण कर सकते है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक और हाइक मार्गों की होगी GPS/GIS मैपिंग: मुख्यमंत्री ने अभियान दल को किया रवाना
Ad_RCHMCT