बड़ी खबर- यहां एसएसपी ने बदले कोतवाल और दरोगाओं के दायित्व

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में कई कोतवाली और थानों के इंचार्ज सोमवार देर रात बदल दिए गए। एसएसपी अजय सिंह ने सात इंस्पेक्टर और इतने ही दरोगाओं के नए तैनाती स्थान तय किए। तैनाती आदेश में शामिल पुलिस कर्मियों को तत्काल अपना तैनाती स्थल बदलना होगा।

शहर कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट को गढ़ी कैंट कोतवाली का इंचार्ज बनाया गया है। कैंट कोतवाली इंचार्ज रहे गिरीश चंद शर्मा को साइबर सेल का प्रभारी बनाया गया है। एसओजी नगर प्रभारी चंद्रभान सिंह को शहर कोतवाली का नया इंचार्ज बनाया गया है। साइबर सेल प्रभारी इंस्पेक्टर मैनवाल को डालनवाला कोतवाली का नया इंचार्ज बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर नैनीताल पुलिस अलर्ट: 233 CCTV और ड्रोन कैमरों से चप्पे-चप्पे पर नजर

 इंस्पेक्टर डालनवाला रहे राकेश गुसाईं को एसपी सिटी कार्यालय भेजा गया है। ऋषिकेश कोतवाली इंचार्ज शंकर सिंह बिष्ट को एसओजी देहात का प्रभारी बनाया गया है। वहीं एसओजी देहात प्रभारी रहे राजेंद्र सिंह खोलिया को कोतवाली ऋषिकेश का चार्ज मिला है।  रायपुर थानाध्यक्ष कुंदन राम को एसओजी नगर टीम में भेजा गया है। 

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: गुड़ के 5 नमूने जांच के लिए भेजे, व्यापारियों को दिए सख्त दिशा-निर्देश

 डालनवाला एसएसआई प्रदीप नेगी को रायपुर थाने का नया इंचार्ज बनाया गया है। कालसी थानाध्यक्ष वैभव गुप्ता को एसएसआई सहसपुर बनाया गया है। एसएसआई सहसपुर रहे भुवन पुजारी को कालसी का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। एसएसआई रायपुर गुमान सिंह नेगी को एसएसआई डालनवाला बनाया गया है। धारा कोतवाली इंचार्ज आशीष कुमार को फील्ड यूनिट में तैनाती दी गई है। कुल्हाल चौकी इंचार्ज हर्ष अरोड़ा को धारा चौकी का नया इंचार्ज बनाया गया है।

Ad_RCHMCT