बड़ी खबर-(नैनीताल) डीएम के निर्देश पर राजस्व उप निरीक्षकों को बड़े निर्देश, रोस्टर जारी

ख़बर शेयर करें -

कालाढूंगी क्षेत्र में अब हर सोमवार राजस्व उप निरीक्षक होंगे क्षेत्र में तैनात
जनता की सुविधा हेतु उपजिलाधिकारी परितोष वर्मा ने जारी किया रोस्टर

Corbetthalchal नैनीताल
तहसील कालाढूंगी अंतर्गत कार्यरत राजस्व उप निरीक्षकों की क्षेत्र में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए उपजिलाधिकारी कालाढूंगी परितोष वर्मा द्वारा रोस्टर जारी किया गया है। यह निर्णय जिलाधिकारी वंदना के निर्देशों के अनुपालन में लिया गया है, ताकि आमजन की राजकीय कार्यों में हो रही देरी को समाप्त किया जा सके और समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना पर छह राज्यों के बीच ऐतिहासिक MoU पर हस्ताक्षर: गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में आठ दशक पुराने गतिरोध का हुआ अंत


जारी आदेश के अनुसार, सभी राजस्व उप निरीक्षक प्रत्येक सोमवार को अपने निर्धारित पंचायत भवनों में उपस्थित रहकर राजस्व संबंधी कार्यों का संपादन करेंगे। संबंधित उप निरीक्षकों के नाम, कार्यक्षेत्र और संपर्क विवरण निम्नवत् हैं:


• तारा चन्द्र घिल्डियाल – गेबुवा, पंचायत भवन गेबुवा खास (मो. 9412124354)
• जीतेन्द्र मिश्रा – हंसरामपुर, पंचायत भवन हंसरामपुर (मो. 9410170493)
• कमलेश पंत – रामपुर, पंचायत भवन रामपुर (मो. 9997117172)
• हरीश गिरी – कालाढूंगी बंदोबस्ती, तहसील मुख्यालय (मो. 9012851938)
• हिमांक्षी आर्या – पतलिया, पंचायत भवन पतलिया (मो. 9411351636)
• अभय कुमार – नौदा, पंचायत भवन नौदा (मो. 7017189194)
• आशुतोष चंद्र – बैलपड़ाव, पंचायत भवन बैलपड़ाव (मो. 6395665863)
• इकबाल अहमद – कमोला, पंचायत भवन कमोला (मो. 9411167143)
• पुष्पा भंडारी – गुलजारपुर, पंचायत भवन गुलजारपुर (मो. 9012851938)
• जीवन चंद्र – बंदरजूड़ा, पंचायत भवन बंदरजूड़ा (मो. 8126549296)
• मनोज कुमार उप्रेती – नाथूनगर, पंचायत भवन नाथूनगर (मो. 7017073301)
• पंकज बन्दुड़ी – आवलाकोट, पंचायत भवन आवलाकोट (मो. 8923855701)
उपजिलाधिकारी ने सभी उप निरीक्षकों को निर्देशित किया है कि वे हर सोमवार अनिवार्य रूप से क्षेत्र में उपस्थित रहकर समयबद्ध रूप से कार्यों का निस्तारण करें, जिससे जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

Ad_RCHMCT