बड़ी खबर-(नैनीताल) नगर निकाय चुनाव-मतदाता सूची मे नाम जोड़ने और आपत्ति लगाने के लिए अपडेट

ख़बर शेयर करें -

बड़ी खबर-(नैनीताल) नगर निकाय चुनाव-मतदाता सूची मे देखें अपना नाम,नाम जोड़ने और आपत्ति लगाना है तो भरें ये फार्म

नैनीताल-आगामी नगर निकाय सामान्य निर्वाचन 2024 हेतु मतदाता सूची जनपद के समस्त निकाय कार्यालयों में उपलब्ध है। आम जनता किसी भी कार्य दिवस में निकाय कार्यालय में मतदाता सूची का निरीक्षण कर सकती है। जिला निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी

यह भी पढ़ें 👉  NEET UG 2026 : 3 मई को हल्द्वानी के इन 3 केंद्रों पर होगी NEET परीक्षा | 1100+ अभ्यर्थी शामिल

जिला निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान ने बताया है कि नागर निकाय सामान्य निर्वाचन 2024 मतदाता सूची जनपद के समस्त निकाय कार्यालयों में उपलब्ध है। जिसका निरीक्षण किसी भी कार्य दिवस में सम्बन्धित निकाय कार्यालयों में जाकर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति निर्वाचक नामावली, मतदाता सूची में अपना नाम जोडना चाहे या किसी प्रविष्टि को संशोधित करना चाहे या किसी व्यक्ति के नाम के बारे में आपत्ति करना चाहे,वह इस सम्बन्ध में अपना दावा या आपत्ति प्रारूप में भरकर सम्बन्धित निकाय कार्यालय से निशुल्क प्राप्त कर आवेदन कर सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  सम्मान और भावनाओं के बीच संपन्न हुआ विदाई समारोह, पुलिस परिवार रहा साथ, एस.पी. संचार नैनीताल ने शॉल व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित।

उन्होंने बताया कि प्रपत्र-1क, (नाम सम्मिलित किये जाने के लिए दावा/ आवेदन,) प्रपत्र-1ख, (किसी ब्यौरे में दिये गये प्रविष्टि पर आपत्ति,) प्रपत्र-1ग, (नाम सम्मिलित किये जाने पर आपत्ति) तथा प्रपत्र-1घ, (नाम रखने पर आपत्ति) के प्रपत्र भरकर सम्बन्धित निकाय कार्यालयों में अपनी आपत्ति का निस्तारण कर सकते हैं।

Ad_RCHMCT