बड़ी खबर-अब इस जनपद मे भी स्कूलों मे अवकाश घोषित, आदेश जारी

ख़बर शेयर करें -

corbetthalchal Udham Singh Nagar

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून से जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 01 सितम्बर 2025 से 05 सितम्बर 2025 तक उत्तराखण्ड राज्य के जनपदो में कहीं-कहीं औसत से अधिक वर्षा एवं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/वर्षा के तीव्र दौर होने की सम्भावना व्यक्त की गयी हैं। जिसमें जनपद ऊधमसिंह नगर को दिनांक 01 सितम्बर 2025 को (रेड अलर्ट) एवं 02 सितम्बर, 2025 को (यलो अलर्ट) की श्रेणी में रखा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा उत्साह; मंत्रीगणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

उक्तानुसार भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून से जारी मौसम पूर्वानुमान / चेतावनी तथा पर्वतीय जनपदों में हो रही लगातार वर्षा से जनपद ऊधम सिंह नगर अन्तर्गत नदी-नालों का जलस्तर अधिक बढ़ने की सम्भावना के दृष्टिगत आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 की धारा-30 (2) में प्रदत्त शक्तियों और कृत्य के आधार पर छात्रहित एवं बाल्यहित को देखते हुए जनपद ऊधमसिंह नगर अन्तर्गत (कक्षा 01 से 12 तक संचालित) समस्त राजकीय/परिषदीय/सहायता प्राप्त / मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों एवं समस्त आंगनबाडी केन्द्रो का संचालन दिनांक 02-09-2025 (मंगलवार) को बन्द रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना पर छह राज्यों के बीच ऐतिहासिक MoU पर हस्ताक्षर: गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में आठ दशक पुराने गतिरोध का हुआ अंत

अतएव निर्देशित किया जाता है कि समस्त तहसील एवं सम्बन्धित विभाग उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराना सुनिश्चित करें। यदि कोई विद्यालय उक्त आदेश की अवहेलना करता है तो आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 के अन्तर्गत उनके विरूद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। दिनांक 01 सितम्बर 2025।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा-2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा; अब तक 50.56 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 66.07 लाख पंजीकरण

(नितिन सिंह भदौरिया) जिलाधिकारी/अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण,

ऊधमसिंह नगर।

Ad_RCHMCT