रामनगर पुलिस की बड़ी सफलता – दो अलग अलग मामलों में 02 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

ख़बर शेयर करें -

corbetthalchal ramnagar

एसएसपी नैनीताल श्री प्रहलाद मीणा द्वारा जनपद नैनीताल में अपराधों की रोकथाम एवं चोरी की घटनाओं के शीघ्र निस्तारण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत रामनगर पुलिस ने 02 अलग अलग मामलों में बड़ी कार्यवाही करते हुए 02 शातिर चोरों को चोरी के सामान सहित गिरफ्तार किया है।

मामला संख्या 1

दिनांक 21.07.2025 को वादी गौरव नैनवाल की तहरीर पर अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर का ताला तोड़कर ₹50,000 नकद, 03 जोड़ी चाँदी की पायल, 02 जोड़ी चाँदी के बिछुए, 01 चाँदी का मंगलसूत्र, 03 चाँदी की अंगूठी तथा अन्य सामान चोरी करने पर थाना रामनगर पर एफआईआर संख्या 272/25 पंजीकृत की गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में थारू जनजाति संवाद कार्यक्रम: सीएम धामी ने एवरेस्ट विजेताओं को किया सम्मानित; जनजातीय समाज के विकास के लिए योजनाओं का रखा लेखा-जोखा

मामला संख्या 2

दिनांक 26.07.2025 को वादीनी कमला देवी की तहरीर पर अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर से ₹20,000 नकद, 02 जोड़ी चाँदी की पायल, टेबल फैन एवं अन्य सामान चोरी करने पर थाना रामनगर पर एफआईआर संख्या 277/25, धारा 305(ए)/331(4) बीएनएस पंजीकृत की गई थी।

पुलिस कार्यवाही-

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेश, क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर श्री अरुण सैनी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण कर गिरफ्तारी के प्रयास किये गए।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा कैंप कार्यालय में सीएम धामी ने सुनीं जनसमस्याएं: त्वरित समाधान के दिए निर्देश; दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को बांटे सहायक उपकरण


पुलिस टीम ने नन्हे उर्फ सलीम पुत्र साबिर, निवासी फौजी कॉलोनी, थाना रामनगर, उम्र 46 वर्ष
एवं जावेद पुत्र रिसाल अहमद, निवासी चिल्किया रामनगर, उम्र 44 वर्ष को कुमाऊं प्लाईवुड फैक्ट्री के पास स्थित निर्माणाधीन मकान से गिरफ्तार किया।

बरामद माल
FIR NO 272/25  से सम्बन्धित
01 प्रेशर कूकर,
02 परात
25 अदद नहाने के साबुन,
12 कपड़े धोने के साबुन
10 बर्तन धोने के साबुन
04 किलो वाशिंग पाउडर
10 लीटर सरसो का तेल
01 चाँदी का मंगलसूत्र जिसमे काले मोती है
01 जोड़ी चाँदी की पायल
02 जोड़ी चाँदी के बिछुये
02 चाँदी की पायल
03 चाँदी की अंगूठी
01 जोड़ी चाँदी की कान की बलिया कुल 3000 रू0

यह भी पढ़ें 👉  उधम सिंह नगर में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) की स्थापना के लिए मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने दिल्ली में रखा मजबूत पक्ष

FIR NO 277/25  से सम्बन्धित
01 परात पीली धातु
02 पीली धातु गिलास
01 टेबिल फैन
01 कलश डिजाइनदार पीली धातु
02 अदद प्लेट कापर धातु
01 अदद पर्स जिसमे वोटर आईडी प्रधानमंत्री जन आरोग्य कार्ड
01 अदद सेविंग पासबुक
01 चाँदी की पायल
01 चाँदी की पायल
01 आला नकब लोहे का सरिया

गिरफ्तारी टीम-व0उ0नि0 मौ0 यूनुस, उ0नि0 सुनील धानिक, उ0नि0 जोगा सिंह, हे0का0 कुंवर पाल, का0 संजय दोसाद, का0 विनीत चौहान

Ad_RCHMCT