बड़ी खबर-(रामनगर) अवैध खनन पर प्रशासन की छापेमारी, 3 बे कराहा, 4 ट्रक एवं डंपर तथा 3 मोटरसाइकिलें जब्त, 21 वाहनों के चालान

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal.in रामनगर-अवैध खनिज परिवहन की मिल रही शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए, आज वन निगम के अधिकार क्षेत्र में स्थित कोसी नदी खनन क्षेत्र का एसडीएम रामनगर श्री राहुल शाह के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा औचक निरीक्षण किया गया।

इस टीम में एआरटीओ रामनगर  संदीप वर्मा, तहसीलदार रामनगर  कुलदीप पांडेय, तथा खनन विभाग, राजस्व विभाग और परिवहन विभाग के अधिकारी शामिल थे।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

निरीक्षण के दौरान टीम द्वारा खनन गतिविधियों की बारीकी से निगरानी की गई, वाहनों के परमिट व दस्तावेजों की जांच की गई, तथा पर्यावरणीय दिशानिर्देशों के पालन की स्थिति का अवलोकन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

इस दौरान अवैध खनन में लिप्त कुल 10 वाहनों को जब्त किया गया, जिनमें 3 बे कराहा, 4 ट्रक एवं डंपर तथा 3 मोटरसाइकिलें शामिल थीं, जो अवैध रूप से खनन क्षेत्र में प्रयोग की जा रही थीं। इसके अतिरिक्त, 21 वाहनों के चालान किए गए जो विभिन्न नियमों का उल्लंघन करते पाए गए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

एसडीएम ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन व परिवहन गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

आगामी दिनों में भी इस प्रकार की जांच व निगरानी की कार्रवाई जारी रहेगी ।

Ad_RCHMCT