बड़ी खबर- उपभोक्ताओं को झटका, महंगा हुआ आंचल का दूध, 

ख़बर शेयर करें -

आंचल दूध के उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका लगा है। नैनीताल-लालकुआं दुग्धसंघ उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड ने आंचल के स्टैंडर्ड और गाय के दूध पर दो रुपये प्रतिकिलो की दर से बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें 10 जून सोमवार से लागू की जाएंगी। ग्राहकों को अब महंगे दामों पर दूध की खरीद करनी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा कैंप कार्यालय में सीएम धामी ने सुनीं जनसमस्याएं: त्वरित समाधान के दिए निर्देश; दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को बांटे सहायक उपकरण

 दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के सामान्य प्रबंधक डॉ. पीएस नागपाल ने बताया कि दाम केवल आंचल के तीन उत्पादों पर ही बढ़ाए गए हैं। रविवार को नैनीताल-लालकुआं दुग्धसंघ उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के सामान्य प्रबंधक डॉ.पीएस नागपाल की ओर से जारी निर्देश के अनुसार आंचल के स्टैंडर्ड दूध के 1000 मिलीलीटर पैक के दाम 55 रुपये से बढ़ाकर 56 रुपये कर दिया गया है। 

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई! पुराने गोदाम में चल रहे जुए के फड़ का भंडाफोड़, 13 गिरफ्तार

वहीं गाय के दूध के दाम भी प्रति लीटर दो रुपये बढ़ोतरी करते हुए 56 रुपये कर दिया गया है। सामान्य प्रबंधक ने बताया कि एक अप्रैल को दुग्ध किसानों से दूध खरीद में दो रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। इसके चलते उपभोक्ता दरों को भी बढ़ाया गया है।

Ad_RCHMCT