बड़ी खबर-SSP Nainital ने ड्यूटी प्वाइंटों में तैनात पुलिस कर्मियों को मिठाई और पटाखे देकर मनाई दीपावली

ख़बर शेयर करें -

दीपावली त्योहार के दृष्टिगत जनता की सुरक्षा एवम् जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए श्री प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा जनपद में भारी मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की गई है। आज एसएसपी नैनीताल स्वयं मिठाई और पटाखे लेकर ड्यूटी प्वाइंट में नियुक्त पुलिस कर्मियों को दीपावली की बधाई देने पहुंचे। उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों की सराहना की तथा अच्छी ड्यूटी करने के लिए उनकी हौसला अफजाई भी की।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

शहर में मुख्य बाजार और चौराहों पर पुलिसकर्मी सतर्क दिखे और हर आने-जाने वालों पर नजर रखी गई।

एसएसपी नैनीताल ने दीपावली पर्व पर घर-परिवार से दूर रहकर ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों के बीच एकाएक पहुंचकर उन्हें मिठाई और पटाखे वितरित किए।

अपने जनपद पुलिस मुखिया को अपनी ड्यूटी पॉइंट पर अचानक देखकर जवानों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। सभी पुलिसकर्मियों से बातचीत कर त्यौहार के माहौल को लेकर जानकारी भी ली गई। एसएसपी ने जवानों का मनोबल बढ़ाया।

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ नैनीताल ने पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए कड़े निर्देश

उन्होंने भीमताल तिराहा, कोल्टेक्स, हाइडल गेट, नरीमन तिराहा, खेड़ा, बनभूलपुरा, मंडी, ट्रांसपोर्ट नगर, मुखानी चौराहा, हल्द्वानी बाजार, मंगलपड़ाव, सिंधी चौराहा, बाजार  सेंटर हॉस्पिटल, ऊंचापुल, कठघरिया, लामाचौड़, आम्रपाली इत्यादि ड्यूटी प्वाइंट पर लगे सभी महिला एवम अन्य पुलिस कर्मियों को प्रोत्साहित भी किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  प्राधिकरण के कामकाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जनता की शिकायत आई तो तय होगी जवाबदेही: भावना मेहरा

सभी कर्मियों ने भी मुस्कुराते हुए एसएसपी नैनीताल को बधाई दी।

इस दौरान श्री प्रकाश चंद्र, एसपी सिटी हल्द्वानी, श्री नितिन लोहनी सीओ हल्द्वानी, श्री राजेश यादव प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी समेत संबंधित क्षेत्र के थाना प्रभारी उपस्थित रहे। इसके साथ की नैनीताल, रामनगर, लालकुआं तथा भवाली सर्किल के थाना क्षेत्रों में भी मिष्ठान वितरित किए गए।

Ad_RCHMCT