बड़ी खबर- यहां कार से छात्रा का अपहरण, ग्रामीणों में आक्रोश

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के ‌हरिद्वार जिले के रूड़की कोतवाली क्षेत्र से सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। यहां भगवानपुर में कार सवारों ने एक नाबालिग छात्रा का अपहरण कर लिया। इससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। गुस्साए ग्रामीणों ने थाना घेर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से की मुलाकात; मुख्य सचिव बोले—'सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, मेहनत का कोई विकल्प नहीं'

जानकारी के अनुसार रुड़की के भगवानपुर में ग्राम अकबरपुर कालसो निवासी एक नाबालिग छात्रा का कार सवार चार युवकों ने अपहरण कर लिया और फरार हो गए। घटना की खबर लगते ही ग्रामीण थाने पहुंचे और जमकर हंगामा किया। 

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 10वीं और 12वीं के छात्रों को टैब हेतु DBT से मिलेगी राशि, सीएम धामी ने की घोषणा; नेपाल आपदा राहत सहायता दल को दिखाई हरी झंडी

ग्रामीणों ने पुलिस से आरोपियों की तलाश करने की मांग की। इस बीच विधायक ममता राकेश भी प्रदर्शनकारियों के समर्थन में थाने पहुंचीं। इस दाैरान पीड़ित ग्रामीण ने पुलिस को घटना के संबंध में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। 

Ad_RCHMCT