बड़ी खबर- मांगों को लेकर इस महाविद्यालय की छत पर चढ़े छात्र,

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां मांगों को लेकर छात्रों में आक्रोश फैल गया है। गुस्साए छात्र लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय हल्दूचौड़ की छत पर चढ़ गए हैं। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने ली जिलास्तरीय समीक्षा बैठक: 'योजना दीदी' ई-पुस्तक का किया विमोचन; 15 अक्टूबर तक सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का अल्टीमेटम

छात्र संघ उपाध्यक्ष सचिन फुलारा ने हाथ में पेट्रोल लेकर आत्मदाह की चेतावनी दे डाली। छात्र बिना सिलेबस पूरा कराए बगैर परीक्षा की तैयारी से नाराज है। इसके साथ ही परीक्षा फॉर्म भरने में आ रही परेशानियों से भी नाराज बताए जा रहे हैं। 

यह भी पढ़ें 👉  पर्वतारोहियों का अदम्य साहस, अनुशासन और टीम भावना युवाओं के लिए प्रेरणादायी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

छात्रों का कहना है कि पीजी महाविद्यालय वर्षों से 15 कमरों में ही चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं सरकार इस और ध्यान नहीं दे रही है। वहीं पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया है और छात्रों से वार्ता की जा रही है।

Ad_RCHMCT