बड़ी खबर-उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की इस परीक्षा का समय बदला

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखण्ड सचिवालय / उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग, समीक्षा अधिकारी (लेखा) / सहायक समीक्षा अधिकारी (लेखा) प्रारम्भिक परीक्षा-2024

एतद्वारा सूचित किया जाता है कि आयोग कार्यालय की विज्ञप्ति संख्या 282/25/Ε- 1/DR/RO/ARO/ACCOUNT/2023-24 दिनांक 03 जनवरी, 2025 में दिनांक 29 जनवरी, 2025 (बुधवार) को एकल सत्र में आयोजित होने वाली ‘उत्तराखण्ड सचिवालय / उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग, समीक्षा अधिकारी (लेखा) / सहायक समीक्षा अधिकारी (लेखा) प्रारम्भिक परीक्षा-2024’ का समय त्रुटिवश प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे उल्लिखित हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार के ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित करेगी राज्य सरकार: सीएम पुष्कर सिंह धामी

तत्क्रम में सूचित किया जाता है कि उक्त परीक्षा दिनांक 29 जनवरी, 2025 (बुधवार) को प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक आयोजित की जायेगी। परीक्षा के संबंध में अन्य शर्तें यथावत रहेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट; सीएम ने दी सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं
Ad_RCHMCT