बड़ी खबर-UkSSSC ने समूह ‘ग’ के इन पदों पर निकाली सीधी भर्ती, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा समूह ‘ग’ सीधी भर्ती के माध्यम से जनजाति कल्याण विभाग, उत्तराखण्ड के अन्तर्गत सहायक अध्यापक (प्राईमरी) तथा सहायक अध्यापक (एल०टी०) कम्प्यूटर शिक्षा के रिक्त पदों पर चयन हेतु विज्ञापन।

02. उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा समूह ‘ग’ सीधी भर्ती के माध्यम से जनजाति कल्याण विभाग, उत्तराखण्ड के अन्तर्गत सहायक अध्यापक (प्राईमरी) के 15 रिक्त पदों तथा सहायक अध्यापक (एल०टी०) कम्प्यूटर शिक्षा के 12 रिक्त पदों अर्थात कुल 27 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती द्वारा चयन हेतु ऑनलाइन आवेदन-पत्र आमन्त्रित किए जाते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर दिनांक 10.12.2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार बनेगा विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी: महाकुंभ-2027 से पहले ₹235 करोड़ की 4 बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास; सीएम धामी बोले- भव्य और सुरक्षित होगा कुंभ

03. अभ्यर्थियों के चयन हेतु आयोग द्वारा वस्तुनिष्ठ प्रकार की Offline अथवा Online mode में प्रतियोगी परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। प्रतियोगी परीक्षा के संबंध में प्रथम पैरा में दी गई तिथि अनन्तिम है। परीक्षा की तिथि की संशोधित सूचना यथा समय पृथक से आयोग की वेबसाइट, दैनिक समाचार पत्रों में प्रेस विज्ञप्ति तथा अभ्यर्थियों को उनके द्वारा ऑनलाइन आवेदन पत्र में दिये गये Mobile Phone Number पर S.M.S. तथा E-Mail द्वारा भी उपलब्ध करायी जाएगी। अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। आयोग द्वारा डाक के माध्यम से प्रवेश पत्र निर्गत नहीं किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को महत्वपूर्ण सूचनाएं भी आयोग की वेबसाइट, E-Mail या S.M.S. से ही मिलेंगी। इसलिए अभ्यर्थी आवेदन पत्र में स्वयं का सही Phone/Mobile Number व E-Mail भरें। आयोग द्वारा सभी सूचनाएं आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएंगी। अतः आवश्यक है, कि अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया के संबंध में जानकारी यथा परीक्षा कार्यक्रम, प्रवेश पत्र जारी करना इत्यादि के लिए आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in को समय-समय पर देखते रहें।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर नगर निगम की पहल: PM स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को मिले 'स्वनिधि बोर्ड', महापौर ने किया सम्मानित
Ad_RCHMCT