बड़ी खबर-(उत्तराखंड) इन पूर्व आईएफएस को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अधिसूचना जारी

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड चारधाम/ श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति हेतु मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार नियुक्त हुए बी. डी. सिंह

• उत्तराखंड शासन की ओर से अधिसूचना जारी हुई।

• तीर्थ पुरोहित समाज एवं बीकेटीसी कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री का आभार जताया।

देहरादून/गोपेश्वर/, रूद्रप्रयाग-उत्तराखण्ड शासन ने श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर मंदिर समिति ( बीकेटीसी ) के प्रशासक रह चुके बीकेटीसी पूर्व मुख्य कार्याधिकारी  भारतीय वन सेवा ( आईएफएस) के अवकाश प्राप्त वरिष्ठ अधिकारी बी.डी.सिंह को उनके दीर्घकालिक अनुभव को देखते हुए प्रदेश सरकार ने दुबारा चारधाम यात्रा तथा श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति हेतु मुख्यमंत्री का मुख्य सलाहकार नियुक्त किया है इस संबंध में शासन की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: भूसे के अनावश्यक भंडारण और राज्य से बाहर परिवहन पर अगले 15 दिनों के लिए रोक, जिलाधिकारी ने जारी किए सख्त आदेश


बृहस्पतिवार 24 जुलाई को जारी अधिसूचना में कहा गया है कि  बी.डी. सिंह, सेवानिवृत्त भारतीय वन सेवा अधिकारी को श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति में उनके पूर्व अनुभव को दृष्टिगत रखते हुये चारधाम यात्रा एवं श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति में मा० मुख्यमंत्री जी के मुख्य सलाहकार (अवैतनिक) के रूप में को-टर्मिनस आधार पर कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से मा० मुख्यमंत्री जी की स्वेच्छा अथवा मा० मुख्यमंत्री जी के कार्यकाल, जो भी पहले हो बशर्ते उक्त नियुक्ति इससे पूर्व ही समाप्त न कर दी जाय, तक नियुक्ति प्रदान किये जाने की श्री राज्यपाल महोदय सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में शोक की लहर: पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूड़ी और पद्मश्री जसपाल राणा के निधन पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

शासन की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति द्वारा श्री बी.डी. सिंह को मुख्य सलाहकार के पद कार्य-निष्पादन हेतु आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  सचिवालय शासन व्यवस्था की आत्मा और जनविश्वास का प्रमुख केंद्र: मुख्यमंत्री धामी; नवनिर्वाचित सचिवालय संघ कार्यकारिणी को दिलाई शपथ


श्री बदरीनाथ धाम तथा केदारनाथ धाम के तीर्थ पुरोहित समाज सहित श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विजेंद्र विष्ट , सचिव भूपेन्द्र रावत, उपाध्यक्ष रविंद्र भट्ट , पारेश्वर त्रिवेदी सहित सभी संघ पदाधिकारियों सदस्यों ने बी. डी. सिंह को चारधाम/ बीकेटीसी सलाहकार नियुक्त किये जाने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है।

Ad_RCHMCT