बड़ी खबर-(उत्तराखंड) वायरल हो रहे वीडियो की पुलिस ने जांची सत्यता, किया खण्डन

ख़बर शेयर करें -

अवगत कराना है कि इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म व्हट्सएप ग्रुपों में इस कैप्शन के साथ वायरल किया जा रहा है भाइयों सभी साथियों को नमस्कार जैसे कि एक महीने से यात्रा प्रवाहित हो चुकी है आपदा के कारण अभी सुनने में आ रहा है कि भीम बाली में पुलिस और होमगार्ड के द्वारा घोड़े खतरों से ₹500 वसूले जा रहे हैं यह घटना सर्वसर करने वाली है मैं महोदय से निवेदन करता हूं कि इन पुलिस वालों पे और जितने लोग इसमें समर्थक हैं इसको अधिक से अधिक जगह शेयर करें धन्यवाद मैं ट्रेड यूनियन केदारनाथ जाय केदारनाथ

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर नैनीताल पुलिस अलर्ट: 233 CCTV और ड्रोन कैमरों से चप्पे-चप्पे पर नजर

इस वीडियो की सत्यता ज्ञात करने पर यह जानकारी प्राप्त हुई है:-
● उक्त वीडियो भीमबली क्षेत्रान्तर्गत का न होकर गौरीकुण्ड का है।
● उक्त वीडियो में दिख रहा घटनाक्रम कुछ दिनों पुराना है तथा वीडियो में दिख रहा पीआरडी जवान पुलिस सम्बन्धी ड्यूटी में नियुक्त नहीं था।
● उक्त पीआरडी जवान के विरुद्ध आज दिनांक 30.08.2024 को कोतवाली सोनप्रयाग पर जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी रुद्रप्रयाग की शिकायत पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पंजीकृत अभियोग की विवेचना प्रचलित है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के दो अधिकारी सम्मानित: डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक, एसपी हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल

जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस की अपील है कि कृपया उक्त वीडियो में भ्रामक व तथ्यहीन कन्टेन्ट डालकर अनावश्यक रूप से प्रसारित न करें,अन्यथा की दशा में सम्बन्धित के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षित दीपावली, सजग नैनीताल पुलिस: बाजारों से लेकर रेलवे स्टेशन तक सघन गश्त और चेकिंग तेज

Social Media Cell Police Office Rudraprayag

Ad_RCHMCT