बड़ी खबर-उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जारी किये रिक्त पदों की लिखित परीक्षा के प्रवेश पत्र, यहाँ करें डाउनलोड

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal uksssc उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के विज्ञापन संख्या 68/ उ०अ० से०च०आ०0/2025 दिनांक 31 जनवरी, 2025 के अंतर्गत विज्ञापित फोटोग्राफर / स्नातक सहायक/प्रतिरूप सहायक / वैज्ञानिक सहायक के रिक्त पदों हेतु विज्ञापन जारी किया गया। आयोग के परीक्षा कार्यक्रम संख्या 166 / गोपन (परीक्षा) / 2025-26 दिनांक 24 जुलाई, 2025 के अनुसार उक्त पदों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा दिनांक 31 अगस्त, 2025 (रविवार) को प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक आयोजित की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: पुष्पा कुमारी बनीं 'एसआईआर' (SIR) का कार्य 100% पूर्ण करने वाली पहली बीएलओ, उपजिलाधिकारी ने की सराहना

लिखित परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र दिनांक 25 अगस्त, 2025 से आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर प्रकाशित किये जा रहे हैं। अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को अन्य किसी माध्यम (जैसे डाक इत्यादि) से प्रवेश पत्र प्रेषित नहीं किये जायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में रेलवे नेटवर्क का होगा कायाकल्प: सीएम धामी से मिले रेलवे बोर्ड के चेयरमैन; ऋषिकेश-कर्णप्रयाग प्रोजेक्ट समय पर पूरा करने पर जोर

अभ्यर्थी यह भी सुनिश्चित कर लें कि उनके द्वारा डाउनलोड प्रवेश पत्र पर बार कोड भी अंकित हो। लिखित परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थियों को अपना प्रवेश-पत्र एवं पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: तराई पश्चिमी वन प्रभाग की सख्ती का असर, खनन राजस्व में हुई ऐतिहासिक वृद्धि, देखें क्या है वजह?
Ad_RCHMCT