शिक्षक आंदोलन से पढ़ाई के साथ साथ परीक्षा भी बाधित,कल सैकड़ों शिक्षक भीमताल में देंगे धरना ……

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal-राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर चल रहा आंदोलन अब तेज होने लगा है।आंदोलन के नवें दिन आज भी सभी हाइस्कूल और इंटर कालेजों के शिक्षक शिक्षण बहिष्कार पर रहे।

आंदोलन के कारण आज से विद्यालयों में होने वाली मासिक परीक्षा भी बाधित हो गई।ब्लाक मुख्यालयों पर 25 अगस्त को हुए धरना प्रदर्शन कार्यक्रम के बाद अब संगठन ने 27 अगस्त को मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में धरने,प्रदर्शन का ऐलान कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: आध्यात्मिक राजधानी की ओर मजबूत कदम; चारधाम के साथ मानसखंड के पौराणिक मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड जनसैलाब

नैनीताल जिले में यह धरना भीमताल मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर होगा।धरना,प्रदर्शन में रामनगर से व्यापक भागीदारी को लेकर आज एक बैठक राजकीय इंटर कालेज में सम्पन्न हुई।बैठक को संबोधित करते हुए प्रांतीय नेता नवेंदु मठपाल ने कहा ने कहा जब तक प्रधानाचार्य सीधी भर्ती प्रक्रिया पर रोक नहीं लगती,सभी स्तरों की पदोन्नति सूची निर्गत नहीं होती,स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरु नहीं होती और सभी प्रकार की वेतन विसंगति ठीक नहीं की जाती आंदोलन जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी, चंपावत, टनकपुर और किच्छा में 24×7 जलापूर्ति एवं इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों की समीक्षा; अगस्त से शुरू होगी RTO रोड पर जलापूर्ति

तय हुआ कि सभी विद्यालयों से शिक्षक शिक्षिकाएं सामूहिक अवकाश ले कार्यक्रम में भागीदारी करेंगी।प्रभारी प्रधानाचार्यों ने भी आंदोलन को गति देते हुए प्रभार छोड़ना शुरु कर दिया है।संगठन की प्रांतीय कार्यकारिणी ने भी पत्र जारी कर स्पष्ट किया है कि जो प्रभारी प्रधानाचार्य 30 अगस्त तक पद नहीं छोड़ेंगे उन्हें शिक्षक संघ से निष्कासित कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  खैनूरी गांव की क्षतिग्रस्त सड़क का सीएम धामी ने लिया तत्काल संज्ञान; चमोली प्रशासन को शीघ्र मार्ग सुचारु करने के दिए सख्त निर्देश


इस अवसर पर मनोज जोशी,सी पी खाती,दिनेश निखुरपा,प्रदीप शर्मा,संजीव कुमार,शैलेन्द्र भट्ट,नरेश कुमार,संत सिंह,जया बाफिला मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT