उत्तराखंडः कांग्रेस ने इन नेताओं को दी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी संगठनात्मक मजबूती की दिशा में लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे संगठन सृजन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने एक समन्वय समिति का गठन किया है। इस समिति का उद्देश्य पर्यवेक्षकों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करना और उनके आवास, परिवहन सहित अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करना है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की कृषि एवं डिजिटल पुलिसिंग की उच्चस्तरीय समीक्षा: दलहन एमएसपी खरीद प्रस्ताव केंद्र को भेजने और सीसीटीएनएस डेटा रिकवरी सेंटर स्थापित करने के निर्देश

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने बताया कि इस समन्वय समिति में वरिष्ठ नेता और विधायक सुमित हृदयेश, विधायक लखपत बुटोला, प्रदेश महामंत्री (संगठन) विजय सारस्वत और जिला अध्यक्ष (परवादून) मोहित उनियाल को शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक और हाइक मार्गों की होगी GPS/GIS मैपिंग: मुख्यमंत्री ने अभियान दल को किया रवाना

उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा राज्य के सभी जनपदों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं, जो संगठन के पुनर्गठन और मजबूती पर काम कर रहे हैं। यह समन्वय समिति पर्यवेक्षकों के साथ मिलकर विभिन्न जिलों में बैठकों और दौरे की योजनाओं को क्रियान्वित करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 18 सितंबर को 140 चयनित छात्रों से सीधा संवाद करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी; सौंपेंगे 'सपनों के उत्तराखंड' की विजन रिपोर्ट

सूचनार्थ, इस आदेश की प्रतिलिपि कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, सह प्रभारी परगट सिंह, सुरेन्द्र शर्मा, सभी पर्यवेक्षकों और समिति के सदस्यों को भेज दी गई है।

Ad_RCHMCT