हल्द्वानी: भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, दो गंभीर घायल

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर में सोमवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। यह हादसा रामपुर रोड स्थित बेल बाबा के पास तड़के करीब 3:30 बजे हुआ, जब रुद्रपुर से आ रही एक ऑल्टो कार की आमने-सामने से तेज रफ्तार स्कोर्पियो से टक्कर हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रपति भवन के 'एट होम' रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन; देश भर से चुने गए 5 'युवा आपदा मित्र' कैडेट्स में बनाई जगह

टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑल्टो में सवार तीन लोगों — हाफ़िज़ साजिद, अफसरी और शाहजहां — की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में मौजूद दो अन्य लोग — ज़ाहिद और मुस्कान — गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी पीड़ित हल्द्वानी के आज़ाद नगर, लाइन नंबर 17 के निवासी थे।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई! पुराने गोदाम में चल रहे जुए के फड़ का भंडाफोड़, 13 गिरफ्तार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद स्कोर्पियो में सवार लोग वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गए। दुर्घटनाग्रस्त स्कोर्पियो का रजिस्ट्रेशन नंबर UK 06 BH 6080 बताया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, घायलों को अस्पताल भिजवाया और वाहन को कब्जे में ले लिया।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा कैंप कार्यालय में सीएम धामी ने सुनीं जनसमस्याएं: त्वरित समाधान के दिए निर्देश; दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को बांटे सहायक उपकरण

फिलहाल पुलिस घटना की गंभीरता से जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया है।

Ad_RCHMCT