बड़ी खबर-विधानसभा के पूर्व सचिव के खिलाफ होगी विजिलेंस जांच

ख़बर शेयर करें -



उत्तराखंड विधानसभा के पूर्व सचिव मुकेश सिंघल के खिलाफ विजिलेंस जांच होगी। इस संबंध में अनुमति मिल गई है। जानकारी के मुताबिक राज्य स्तरीय सतर्कता समिति ने पूर्व विधानसभा सचिव के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में जांच की अनुमति दी है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री उद्यमशाला चौपाल-2026: सीएम धामी ने लखपति दीदियों को किया सम्मानित; देहरादून के आईटी पार्क में खुलेगा राज्य स्तरीय विपणन केंद्र


पूर्व विधानसभा सचिव सिंघल पर आरोप है कि उन्होंने विधानसभा में 32 पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए विवादित एजेंसी आर एम टेक्नोसोल्यूशन का चयन किया। बता दें कि आरएम टेक्नोसोल्यूशन यूकेएसएसएससी की भर्ती परीक्षाओं में भी विवादित रही है।

Ad_RCHMCT