बड़ी खबर-हरिद्वार नगर निगम द्वारा भूमि क्रय प्रकरण की होगी उच्चस्तरीय जांच: सीएम पुष्कर सिंह धामी

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchl हरिद्वार नगर निगम द्वारा भूमि क्रय से संबंधित प्रकरण को लेकर हरिद्वार मेयर और अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मामले की गहन और तथ्यात्मक जांच के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा-2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा; अब तक 50.56 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 66.07 लाख पंजीकरण

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि सचिव, पेयजल श्री रणवीर सिंह चौहान द्वारा पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और विस्तृत जांच कर आख्या शीघ्र शासन को प्रस्तुत की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की मुख्य आधारशिला: 'युवा संकल्प दिवस' पर बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि यदि जांच में कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी दोषी पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। राज्य सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर दृढ़ता से कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन 1905 और जनहित से जुड़े कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा: सीएम धामी ने दिए सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद खुद करेंगे औचक निरीक्षण

राज्य सरकार जनता के हितों और संसाधनों की रक्षा के लिए कटिबद्ध है तथा पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने हेतु हर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Ad_RCHMCT