ब्लैक फिल्म और दो हूटरः दरोगा और भाजपा नेता पर पुलिस का शिकंजा

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में नियम तोड़ने में नेताजी और पुलिस कर्मी भी पीछे नहीं हैं। ऐसा ही मामला यहां सामने आया है, जिसने पुलिस को भी हैरत में डाल दिया। दरअसल ऊधमसिंह नगर पुलिस ने रामपुर बार्डर पर व्यापक वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक कार में ब्लैक फिल्म लगाने पर उत्तर प्रदेश के एक दरोगा पकड़े गए, जबकि एक भाजपा नेता दो हूटर लगाकर वाहन चला रहा था। पुलिस ने दोनों कारों से ब्लैक फिल्म और हूटर हटाकर आवश्यक कार्रवाई की। इसके अलावा 30 से अधिक वाहनों के चालान काटे गए।

यह भी पढ़ें 👉  जनसमस्याओं पर त्वरित संज्ञान: लालकुआं-हल्दूचौड़ हाईवे पर बंद स्ट्रीट लाइटों का अजय भट्ट ने किया औचक निरीक्षण; NHAI को दिए जल्द समाधान के निर्देश

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि दिल्ली में हुए धमाके के बाद जिले में सुरक्षा व्यवस्था और पुख्ता कर दी गई है। उत्तर प्रदेश और नेपाल से सटी सीमाओं पर संघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की तलाशी भी नियमित रूप से ली जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  सावधान! नंबर प्लेट गायब की तो बाइक भी होगी जब्त; "ऑपरेशन प्रहार" के तहत चोरगलिया पुलिस एक्शन मोड में।

मंगलवार देर शाम सीओ प्रशांत कुमार की अगुवाई में टीम ने रामपुर सीमा पर वाहन जांच की। इस दौरान एक कार में तलवार मिलने पर चालक के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल की सख्त कार्रवाई: पुलिस के साथ अभद्रता और सरकारी कार्य में बाधा डालने वाला अभियुक्त कार सहित गिरफ्तार।

चेकिंग के दौरान यूपी पुलिस के एक दरोगा को ब्लैक फिल्म हटाने के बाद माफी मांगने पर छोड़ दिया गया। वहीं, उत्तर प्रदेश के भाजपा नेता की कार से दोनों हूटर हटवाए गए। पुलिस ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 30 से अधिक वाहन चालकों पर भी कार्रवाई की गई।

Ad_RCHMCT