भारत विकास परिषद,रामनगर द्वारा बूस्टर डोज वैक्सीनेशन कैंप का किया आयोजन।।

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

भारत विकास परिषद, रामनगर द्वारा आज पायते वाली रामलीला मैदान ( स्टेट बैंक के सामने ) में बूस्टर डोज वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया।

जिसके लिए पिछले 3 दिन से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चल रही थी। नोडल ऑफिसर डॉ प्रशांत कौशिक जी के सहयोग से 300 वैक्सीन कैंप के लिए प्राप्त हुई जिन्हें पूर्व में रजिस्टर्ड आवेदकों को क्रमबद्ध तरीके से लगाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  करदाताओं के हित में उठी मांग: ITR दाखिल करने की तिथि 31 अगस्त 2026 तक बढ़ाने के लिए सौंपा ज्ञापन

शुभारंभ अभिषेक मित्तल वैक्सीनेशन इंचार्ज रामनगर
डॉ रीना सिंघल,ने किया।

परिषद की ओर से कमल किशोर सिंगल, प्रवीण गुप्ता विकास अग्रवाल राजा अग्रवाल आशीष अग्रवाल अंशुल अग्रवाल आदि सभी सदस्य इस सेवा कार्य में लगे रहे।

यह भी पढ़ें 👉  शहीद ऊधम सिंह की शहादत दिवस पर गदरपुर पहुंचे सीएम धामी; प्रतिमा पर अर्पित की श्रद्धांजलि, गुरुद्वारे में मत्था टेक प्रदेश की समृद्धि की कामना की

भारत विकास परिषद की समस्त टीम ने इस कार्य हेतु आई हुई मेडिकल टीम को सम्मानित किया और उनको बहुत-बहुत धन्यवाद प्रेषित किया।

शहर की समस्त जनता का इस कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए परिषद की ओर से धन्यवाद किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेमचंद की जयंती और शहीद ऊधमसिंह के शहादत दिवस पर ढेला, पवलगढ़, भलोन और रामनगर के स्कूलों में विविध कार्यक्रम आयोजित

परिषद ने मीडिया के सभी साथियों को भी अपने संदेश को जन जन तक पहुंचाने के लिए धन्यवाद एवं साधुवाद प्रेषित किया।

Ad_RCHMCT