ब्रेकिंग:-भूस्खलन से आये मलवे के कारण मार्ग अवरुद्ध,सैकड़ो लोग फंसे,SDRF ने फंसे हुए लोगों को सुरक्षित मार्ग पार कराया।

ख़बर शेयर करें -

जनपद पिथौरागढ़ में भूस्खलन से हुआ मार्ग अवरुद्ध, SDRF ने फंसे हुए लोगों को सुरक्षित मार्ग पार कराया।

मंगलवार को DDMO पिथौरागढ़ द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि गुरना मंदिर के पास भूस्खलन से आये मलवे के कारण मार्ग अवरुद्ध होने से सैकड़ो लोग फंस गए है, जिन्हें सुरक्षित मार्ग पार कराए जाने हेतु SDRF की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में थारू जनजाति संवाद कार्यक्रम: सीएम धामी ने एवरेस्ट विजेताओं को किया सम्मानित; जनजातीय समाज के विकास के लिए योजनाओं का रखा लेखा-जोखा

उक्त सूचना पर SDRF रेस्क्यू टीम SI मनोहर कन्याल के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल पर पहुँची।

SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया जहाँ मुख्य मार्ग मलबा आने से पूरी तरह ध्वस्त हो गया था तथा पार करने के लिए भी अत्यधिक दुर्गम हो चुका था।

यह भी पढ़ें 👉  उधम सिंह नगर में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) की स्थापना के लिए मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने दिल्ली में रखा मजबूत पक्ष

SDRF टीम द्वारा वैकल्पिक रास्ते का चयन करते हुए वहाँ फंसे बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं व अन्य को अपने सुरक्षा घेरे में लेते हुए धीरे-धीरे सुरक्षित मार्ग पार कराकर गन्तव्य हेतु भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में 'युवा संवाद': सीएम धामी बोले — "युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत"; बैंकों की ऋण प्रक्रिया सरल करने के निर्देश

रेस्क्यू टीम का विवरण:-

  1. SI मनोहर कन्याल
  2. का0 रोहित परिहार
  3. का0 संतोष सिंह
  4. का0 खेमराज सिंह
  5. का0 जगमोहन सिंग
  6. पैरा0मे0 संदीप रतूड़ी
  7. आ0चा0 जितेंद्र बिष्ट
Ad_RCHMCT