ब्रेकिंग-जोशीमठ,हेंलग में वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू।।

ख़बर शेयर करें -

गुरुवार को कोतवाली जोशीमठ द्वारा एसडीआरएफ को अवगत कराया कि हेलंग के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई है।

उपरोक्त सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट जोशीमठ से उपनिरीक्षक कुलदीपक के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: गुड़ के 5 नमूने जांच के लिए भेजे, व्यापारियों को दिए सख्त दिशा-निर्देश

एसडीआरएफ टीम को मौके पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन अल्टो UK 11 5293 है। जिसमे 02 पुरुष, 02 महिला व बच्चे सवार थे, जोशीमठ की ओर आ रही थी। हेलंग के समीप आकर वाहन अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में गिर गया।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर नैनीताल पुलिस अलर्ट: 233 CCTV और ड्रोन कैमरों से चप्पे-चप्पे पर नजर

एसडीआरएफ द्वारा कड़ी मश्क्कत से सभी घायलों को गहरी खाई से बाहर निकाला गया व 108 से माध्यम से अस्पताल भेजा गया।

एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम में उपनिरीक्षक कुलदीपक के नेतृत्व में आरक्षी देवेन्द्र सिंह, राजेंद्र सिंह, महेश नैथानी, हर्षित जोशी, प्रमोद मथवाल, विकास रावत, किशोर सिंह व आरक्षी चालक जयकृत सिंह शामिल रहे।

Ad_RCHMCT