ब्रेकिंग -यहां शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म, हुई गर्भवती, शादी से किया इनकार

ख़बर शेयर करें -


आज केेे समय में उत्तराखंड में अपराधिक गतिविधियों का ग्राफ दिन पर दिन तेजी से बढ़ता जा रहा है इसी क्रम में बड़ी खबर देहरादून से सामने आ रही है यहांजधानी देहरादून दिनों-दिन अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। देहरादून में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला को शादी का झांसा दिया और जब वह गर्भवती हो गई तो उस से शादी करने से इंकार कर दिया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  जल जीवन मिशन 2.0 पर बड़ा समझौता: पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में केंद्र-राज्य MOU, उत्तराखण्ड के 14 लाख ग्रामीण परिवारों को मिलेगा सीधा लाभ


देहरादून के मयूर विहार क्षेत्र की युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक युवती मयूर विहार क्षेत्र को एक फ्लैट में काम करती है। उसी फ्लैट में सुमित नाम का एक युवक भी काम करता था। जो कि मालिक के कुत्तों को घुमाने का काम करता था। आरोपित ने युवती से शादी का झांसा दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने शादी की बात की तो उसने मना कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत एक अभियुक्त अवैध शस्त्र मय कारतूस सहित गिरफ्तार


फिर युवती को पता चला कि आरोपित पहले से ही शादीशुदा है। लेकिन आरोपित इसके बाद भी युवती को किसी ना किसी बहाने से अलग-अलग जगह ले जाकर दुष्कर्म करता था। युवती दो माह की गर्भवती है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है

Ad_RCHMCT