उत्तराखंड:-(ब्रेकिंग) बकरी चुगाते समय पैर फिसलने से खाई में गिरी महिला,मौत,SDRF ने बरामद किया महिला का शव

ख़बर शेयर करें -

जनपद चम्पावत के कपकोट क्षेत्रान्तर्गत जंगल में SDRF ने बरामद किया एक महिला का शव।

रविवार को रीमा पुलिस चौकी, कपकोट द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि पुलिस चौकी से ऊपर जंगल में एक महिला का शव दिखाई दे रहा है जिसे बरामद किए जाने हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट; सीएम ने दी सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं

उक्त सूचना पर HC राजेन्द्र रावत के हमराह SDRF टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर सर्चिंग करते हुए उक्त महिला का शव बरामद कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होगा 'सेवा संकल्प अभियान': सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की घोषणा; 'विकसित भारत 2047' से जुड़ेंगे नागरिक

उक्त महिला पुष्पा देवी, पत्नी श्री विनोद कुमार, 35 वर्ष, निवासी- ग्वाड़, डंगोली, 02 दिन पूर्व बकरी चुगाते समय पैर फिसलने से खाई में गिर गयी थी जहाँ सर पर चोट लगने से उनकी मृत्यु हो गयी थी।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': सीएम धामी ने छात्रों से किया सीधा संवाद; बोले—'नौकरी खोजने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा'

SDRF टीम द्वारा बॉडी बैग के माध्यम से कड़ी मशक्कत करते हुए अत्यधिक दुर्गम मार्गों से होते हुए शव को मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया।

Ad_RCHMCT