BREAKING-चमोली- गोचर,नंदप्रयाग घाट रोड पर खाई में गिरा वाहन,तीन की मौत,एसडीआरएफ ने शवों को किया बरामद,देखिये वीडियो।।

ख़बर शेयर करें -

BREAKING-चमोली – गोचर, नंदप्रयाग घाट रोड पर खाई में गिरा वाहन,तीन की मौत,एसडीआरएफ ने तीन शवों को किया बरामद।

शनिवार को पुलिस चौकी गोचर द्वारा एसडीआरएफ टीम को अवगत कराया गया कि नंदप्रयाग घाट रोड में एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना पर छह राज्यों के बीच ऐतिहासिक MoU पर हस्ताक्षर: गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में आठ दशक पुराने गतिरोध का हुआ अंत

उपरोक्त सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ टीम पोस्ट गोचर से मुख्य आरक्षी भगत सिंह कंडारी के नेतृत्व में टीम तत्काल रवाना हुई।

उक्त वाहन मैक्स UK07TA -0578 था, जो कि नंदप्रयाग घाट रोड पर अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। जिसमे 03 लोग सवार थे, तीनों की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा-2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा; अब तक 50.56 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 66.07 लाख पंजीकरण

एसडीआरआरएफ टीम द्वारा अत्यंत विषम परिस्थितियों में मार्ग अवरूद्ध होने के कारण 15 से 17 किमी0 पैदल मार्ग से होते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर 200 मीटर गहरी खाई में उतरकर तीनों शवों को रिकवर कर मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर पटवारी के सुपुर्द किया।

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांग बच्चों के बीच सादगी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मनाया अपना जन्मदिन; केक काटकर साझा कीं खुशियां

मृतको के नाम

  1. पंकज सिंह s/o कुंदन सिंह उम्र 30 वर्ष
  2. देवेंद्र सिंह s/o कैलाशी सिंह उम्र 33 वर्ष
  3. तोताराम s/o नामालूम उम्र 40 वर्ष
    समस्त निवासी – ग्राम रामणी तहसील घाट जनपद चमोली
Ad_RCHMCT