रामनगर-निर्दलीय प्रत्याशी श्वेता मासीवाल ने प्रचार में झोंकी ताकत,जगह-जगह किया जनसंपर्क।।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर-शनिवार को निर्दलीय प्रत्याशी श्वेता मासीवाल पंपापुर,दुर्गापुरी,भरतपुरी क्षेत्र में सघन जनसंपर्क किया गया।

जिसमें उनके द्वारा वसंत पंचमी पर लोगों से ईंट के सामने वाला बटन दबाने का संकल्प लेकर रामनगर में अगले 5 साल में नए वसंत का आगाज करने का अनुरोध किया गया।

पंपापुर क्षेत्र में तटबंध बाईपास सहित बाढ़ सुरक्षा कार्य को प्रथम प्राथमिकता पर करने का वादा किया गया और साथ ही लोगों को याद दिलाया कि आज से 11 साल पहले भी उनकी संस्था द्वारा अपने प्रयासों से इस क्षेत्र में जेसीबी द्वारा बाढ़ सुरक्षा कार्य करवाया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: पम्पापुरी समेत 4 कॉलोनियों के नियमितीकरण की राह हुई आसान, धारा 48 के तहत बंदोबस्ती और ड्रोन सर्वे पूरा

और वह आगे भी चुने जाने के बाद इस क्षेत्र में मालिकाना हक और तटबंध बाईपास का निर्माण सुनिश्चित करके रहेंगी।

श्वेता द्वारा विशेषकर महिलाओं से अनुरोध किया गया कि वह एकमात्र महिला प्रत्याशी हैं और रामनगर को नशे के जंजाल से बाहर निकालने के लिए महिलाओं को आगे आना होगा और इस नए रामनगर के बदलाव का साक्षी बनना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ: उत्तराखंड के सांस्कृतिक अतीत, धार्मिक वैभव और चिंतन धाराओं पर मंथन

संपर्क के बाद प्रत्याशी द्वारा फौजी कॉलोनी और नयागांव चौहान सभा को भी संबोधित किया गया। संपर्क के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी के साथ भारी संख्या में समर्थक और स्थानीय महिलाएं मौजूद रही।

यह भी पढ़ें 👉  ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी! नैनीताल पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, 73 वाहन किए सीज

स्थानीय अभिनय ग्रुप द्वारा निर्दलीय प्रत्याशी को अपने समर्थन के तौर पर लखनपुर चौराहे पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया जिसमें रामनगर की दुर्दशा और आने वाले समय में निर्दलीय प्रत्याशी द्वारा ईट के चुनाव निशान पर बटन दबाकर रामनगर की नई इमारत खड़ी करने का आह्वान किया गया।

Ad_RCHMCT