BREAKING-रामनगर मे निर्दलीय प्रत्याशी पर इस कारण करी पुलिस ने बड़ी कार्यवाही।।

ख़बर शेयर करें -

BREAKING-रामनगर मे निर्दलीय प्रत्याशी पर इस कारण पुलिस की बड़ी बड़ी कार्यवाही।।

दिनांक 13/14.02.22 की रात्रि को उपजिलाधिकारी , क्षेत्राधिकारी रामनगर , प्रभारी निरीक्षक रामनगर विधानसभा निर्वाचन के दृष्टिगत क्षेत्र भ्रमण पर थे।

जब सभी अधिकारीगण खताड़ी , भवानीगंज , गुलरघट्टी भ्रमण करते हुए ब्रजेश अस्पताल के पीछे गली में पहुंचे तो रामनगर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी श्वेता मासीवाल अपने 40-50 समर्थकों के साथ गाड़ीयों के पीछे से आकर अचानक गाडियों के आगे बैठ गयीं तथा सभी गाडियों को रोक दिया।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8 साल से फरार वारंटी 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत गिरफ्तार

तथा अपने आपको फेसबुक लाइव कर गाली गलौच कर अनर्गल बातें करने लगीं तथा अपने समर्थकों को भी फेसबुक लाइव आने को कहकर भड़काने लगीं।

उन्हें मौके  पर सभी अधिकारीगणों द्वारा काफी समझाया गया परन्तु इन्होंने किसी भी बात नहीं सुनी । अतः निर्दलीय प्रत्याशी श्वेता मासीवाल व उनके समर्थकों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर fir no 56/22 धारा 353/341/186/188/504 भादवि पंजीकृत किया गया।

Ad_RCHMCT