रुद्रप्रयाग-सोनप्रयाग तरसाली में फंसी पोलिंग पार्टियों को एसडीआरएफ उत्तराखण्ड पुलिस की टीम ने सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।।

ख़बर शेयर करें -

रुद्रप्रयाग- सोनप्रयाग तरसाली में फंसी पोलिंग पार्टियों को एसडीआरएफ उत्तराखण्ड पुलिस की टीम ने सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।

आज दिनांक 14 फरवरी सांय एसडीआरएफ टीम को थाना सोनप्रयाग द्वारा अवगत कराया गया कि तरसाली नामक स्थान पर मतदान पोलिंग पार्टी टीम फंसी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडी लोककवियों की कविताओं पर संगीतमय प्रस्तुति: रामनगर में 1 नवंबर को सजेगी 'गीत पुराना कंठ नया' की महफिल

उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट सोनप्रयाग से मुख्य आरक्षी प्रेम प्रकाश के नेतृत्व में टीम तत्काल रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम के मौके पर पहुंचने के बाद पता चला कि उक्त पोलिंग पार्टी की टीम शहर फाटक से 2 किलोमीटर ग्रामीण पोलिंग बूथ में थी। पोलिंग पार्टी जंगल का रास्ता व अंधेरा होने के कारण वही पर फंस गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ नैनीताल ने पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए कड़े निर्देश

एसडीआरएफ टीम द्वारा उक्त पार्टी को सुरक्षित सड़क तक लाया गया। व वाहन को अगस्तमुनि के लिए रवाना कर दिया गया है।

Ad_RCHMCT