BREAKING-(दुखद) बारात की बस खाई मे गिरने से बस में सवार 18 लोग हुए घायल,जबकि 3 लोगों की हुई मौत।

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रामनगर/पौड़ी गढ़वाल-पौड़ी गढ़वाल क्षेत्र के शंकरपुर इलाके में एक बारात की टेंपो ट्रेवल बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई जिसमें बस में सवार बारातियों में चीख-पुकार मच गई। बस में दूल्हा-दुल्हन भी सवार थे।

मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने खाई में गिरी इस बारात की बस में घायल हुए लोगों को आनन-फानन में 108 एवं प्राइवेट वाहनों की मदद से रामनगर के सरकारी अस्पताल उपचार के लिए पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन 1905 और जनहित से जुड़े कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा: सीएम धामी ने दिए सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद खुद करेंगे औचक निरीक्षण

आपको बता दें कि नंदग्राम गाजियाबाद उत्तर प्रदेश से संजय नामक युवक की बारात गुरुवार को पौड़ी गढ़वाल क्षेत्र के अदालीखाल के पाल्सी गाँव में पहुंची थी। बस में चालक सहित 21 बाराती शामिल थे शुक्रवार को यह बारात की बस दुल्हन को लेकर वापस गाजियाबाद जा रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना पर छह राज्यों के बीच ऐतिहासिक MoU पर हस्ताक्षर: गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में आठ दशक पुराने गतिरोध का हुआ अंत

इसी बीच शंकरपुर के समीप अचानक अनियंत्रित होकर बस एक गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में दुल्हन संजय दुल्हन रेनू के अलावा सवार सभी लोग घायल हो गए। जिनका रामनगर के सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

बताया जाता है कि बस में दुल्हन के दो भाई भी सवार थे। वह भी घायल हो गए रामनगर में उपचार के दौरान 2 लोगों ने दम तोड़ दिया जबकि एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतकों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल है।

यह भी पढ़ें 👉  हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान की सशक्त अभिव्यक्ति: मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

दुर्घटना में हुई तीन लोगों की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।

Ad_RCHMCT