BREAKING-राज्य मे आज फिर टूटे कोरोना के पूराने रिकॉर्ड,देखिये अपने जिले का हाल।।

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी शाम 6:00 बजे के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार कोरोना के मामलों में आज पुराने कई रिकॉर्ड टूटे हैं राज्य में 1560 नए मामले सामने आए हैं।

उत्तराखंड राज्य में पिछले 7 महीनों के बाद अब कोरोना संक्रमण के मामले तेजी बढ़ने लगे हैं। तो वहीं, शनिवार को सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए प्रदेश भर से 1560 कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए है।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा-2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा; अब तक 50.56 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 66.07 लाख पंजीकरण

शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार प्रदेश भर में 1560 नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए है। इसके साथ ही पिछले 24 घंटे के में 270 लोग कोरोना को हराकर घर गये हैं। जबकि अबतक उत्तराखंड में 7423 लोगों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की मुख्य आधारशिला: 'युवा संकल्प दिवस' पर बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

राज्य में सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी है हैल्थ बुलेटिन के, 24 घंटे के भीतर सबसे ज्यादा देहरादून जिले में 537 नए केस सामने आए हैं। इसके साथ ही नैनीताल जिले में 404, बागेश्वर जिले में 13, चंपावत जिले में 46, उत्तरकाशी जिले में 20, हरिद्वार जिले में 303, अल्मोड़ा जिले में 52, रुद्रप्रयाग जिले में 6, पिथौरागढ़ जिले में 82, टिहरी जिले में 28, चमोली जिले में 8, पौड़ी जिले में 24, और उधमसिंह नगर जिले में 37 केस आये है।

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांग बच्चों के बीच सादगी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मनाया अपना जन्मदिन; केक काटकर साझा कीं खुशियां

स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 3254 एक्टिव केस हैं।देखिये स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हैल्थ बुलेटिन।

Ad_RCHMCT