ब्रेकिंग-कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अल्मोडा को दी 60 करोड़ 59 लाख की सौगात।।

ख़बर शेयर करें -

अल्मोडा- प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बुधवार को विकासखण्ड सल्ट स्थित पौराणिक मानिला देवी मंदिर परिसर में हुए निर्माण कार्यों का लोकार्पण और स्व. सुरेन्द्र सिंह जीना की मूर्ति एवं स्मारक का शिलान्यास सहित लोक निर्माण व सिंचाई विभाग की 60 करोड़ 59 लाख योजनाओं की सौगात दी।

मानिला देवी मंदिर परिसर में निर्माण कार्यों के लोकार्पण और स्व. सुरेन्द्र सिंह जीना की मूर्ति एवं स्मारक का किया शिलान्यास

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बुधवार को जनपद के सल्ट विकासखण्ड में 49.91 लाख की लागत से संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के अंतर्गत पौराणिक मनिला देवी मंदिर के सौंदर्यीकरण एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण करने के अलावा संस्कृति एवं धर्मस्व विभाग के अन्तर्गत राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्याल्दे में 100.00 लाख की धनराशि से स्व. सुरेन्द्र सिंह जीना की मूर्ति सहित स्मारक के निर्माण का शिलान्यास भी किया।

यह भी पढ़ें 👉  आईएमए का ऐतिहासिक दिन: 9 महिला कैडेटों सहित 515 सैन्य अधिकारियों ने ली राष्ट्र रक्षा की शपथ; राष्ट्रपति मुर्मू ने की परेड की समीक्षा

इस अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अल्मोड़ा जनपद में लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित होने वाली 5589.23 लाख की धनराशि से स्वीकृत 13 सड़कों का तोहफा देने के साथ-साथ सिंचाई विभाग द्वारा स्वीकृत 320.08 लाख की चार योजनाओं की भी सौगात दी।

यह भी पढ़ें 👉  संवादी कार्यक्रम: प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 'प्रथम गांवों' के रूप में विकसित हो रहे हैं सीमांत क्षेत्र: मुख्यमंत्री धामी

इस अवसर पर स्थानीय विधायक महेश जीना, नंदन सिंह बंगारी, नंदन सिंह मनराल, मनवर सिंह, विक्रम सिंह, हरीश कोटिया, देवदत्त शर्मा, हरीराम आर्य, मंजू रावत, मोहित नेगी, हंसा नेगी, जस्सी देवी, राधा धौनाकन्डी, घनश्याम भट्ट और नरेन्द्र भण्डारी सहित अनेक लोगों मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में सागौन के पेड़ों का अवैध कटान करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा 10 दिन की न्यायिक हिरासत में

निशीथ सकलानी
मीडिया सलाहकार, श्री सतपाल महाराज जी, माननीय मंत्री, पर्यटन, लोक निर्माण, धर्मस्व, सिंचाई एवं संस्कृति, उत्तराखंड सरकार।

Ad_RCHMCT